{"_id":"5ee84ec627af717a184e8b9c","slug":"insurance-amount-of-cleaning-workers-doubled-over-16-thousand-will-be-benefitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सफाई कर्मियों का बीमा हुआ दोगुना, 16 हजार से ज्यादा को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सफाई कर्मियों का बीमा हुआ दोगुना, 16 हजार से ज्यादा को मिलेगा फायदा
Tue, 16 Jun 2020 11:23 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगरीय निकाय में कार्यरत सफाई कर्मियों के लिए लागू समूह बीमा योजना के तहत मृत्यु होने पर उनके परिजन को मिलने वाली राशि दोगुनी कर दी गई है। इस योजना के तहत सेवा में रहते हुए सफाई कर्मी की सामान्य मृत्यु पर 50 हजार और दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक लाख रुपये की बीमा राशि उनके परिजनों को दी जाती है।
विज्ञापन
अब एक जुलाई 2020 से इसे 100 प्रतिशत बढ़ाकर सामान्य मृत्यु पर एक लाख और दुर्घटना से होने वाली मृत्यु पर दो लाख रुपये कर दिया गया है। इस संबंध को सोमवार को आदेश जारी किया गया। राज्य में सफाई कर्मियों के लिए अप्रैल 1988 से समूह बीमा योजना लागू है। योजना में सफाई कर्मी हर महीने 25 प्रतिशत और राज्य सरकार का 75 प्रतिशत अंशदान देती है।
विज्ञापन
