फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Initiative of Gwalior Police: Nirbhaya mobile will run on the streets to curb women crimes, helpline also released

ग्वालियर पुलिस की पहल: महिला अपराधों पर अंकुश लगाने सड़कों पर दौड़ेगी निर्भया मोबाइल, हेल्पलाइन नंबर 7049110252 भी जारी किया

Sat, 01 Jan 2022 05:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 05:09 PM IST
सार

ग्वालियर में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक कदम और बढ़ाया है। नव वर्ष पर निर्भया मोबाइल शुरू की गई है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7049110252 भी जारी किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन रैली भी निकाली।
 

विज्ञापन
Initiative of Gwalior Police: Nirbhaya mobile will run on the streets to curb women crimes, helpline also released
Gwalior: निर्भया मोबाइल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक कदम और बढ़ाया है। नव वर्ष पर निर्भया मोबाइल शुरू की गई है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7049110252 भी जारी किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन रैली भी निकाली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर पुलिस ने नववर्ष के पहले दिन हरी झंडी दिखाकर निर्भया मोबाइल को रवाना किया। निर्भया सेल प्रभारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि भीड़भरे इलाकों जैसे कोचिंग संस्थान, पार्क, बाजार में महिला संबंधी अपराध होता है तो पुलिस को 7049110252 पर सूचना दे सकते हैं। इससे तत्काल मदद की जाएगी। जिस किसी को इस नंबर की जानकारी नहीं है वो कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी ले सकते हैं। निर्भया मोबाइल यानी गुलाबी रंग की जीप को तैयार किया गया है। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी रहेगी। भीड़भरे इलाकों में महिला अपराध होने के चांस ज्यादा रहते हैं। इस नई शुरुआत से महिला अपराधों पर लगाम लगाई जा सकेगी। फिलहाल एक ही जीप शुरू की गई है, बाद में इसे और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को निर्भया मोबाइल को पुलिस अफसरों ने हरी झंडी दिखाकर रवान किया। इसके साथ पहले दिन महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन रैली निकाली। इसका उद्देश्य था कि ज्यादा से ज्याद लोगों तक पुलिस की इस पहल की जानकारी पहुंच सके। बता दें कि शहर में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास मनचलों का जमावड़ा रहता है। पिछले दिनों में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी के चलते अब निर्भया मोबाइल चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed