{"_id":"6159cb858ebc3e62684692a5","slug":"indori-was-involved-in-the-rave-party-six-youths-had-bought-tickets-only-three-could-board-there-was-a-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेव पार्टी में शामिल थे इंदौरी: छह युवाओं ने खरीदा था टिकट, तीन ही सवार हो पाए तो बवाल भी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेव पार्टी में शामिल थे इंदौरी: छह युवाओं ने खरीदा था टिकट, तीन ही सवार हो पाए तो बवाल भी हुआ
Sun, 03 Oct 2021 08:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:55 PM IST
सार
मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज आयोजित रेव पार्टी में शामिल होने के लिए इंदौर के छह युवा भी पहुंचे थे। उनका जहाज पर सवार होने को लेकर आयोजकों से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
एनसीबी ने आर्यन खान को किया गिरफ्तार
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार रात मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बीच समुद्र में एक क्रूज पर छापा मार कर अभिनेता शाहरूख के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया था। इस क्रूज में 600 से ज्यादा लोग सवार थे। ये 80 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक के टिकट खरीदकर पहुंचे थे। इस पार्टी में शामिल होने वालों में इंदौरी युवा भी थे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रूज पर रेव पार्टी में शामिल होने के लिए इंदौर के छह युवाओं ने महंगे टिकट खरीदे थे। टिकट के बाद भी जब तीन ही लोगों को जहाज में सवार होने की इजाजत मिली तो बाकी तीन ने हंगामा कर दिया था। इंदौर के श्रेय पाठक, करण जोशी और आयुष परपानी क्रूज में सवार होने में कामयाब रहे थे, लेकिन कपिल जाधवानी, हुसैन आरिफ और रोहित मुलानी नहीं शरीक हो पाए थे। इस बात को लेकर उनका आयोजकों से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
बता दें, मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। पांच अन्य को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। कोर्ट ने आर्यन खान को एक दिन की रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन
