फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Youth killed in Indore Palasia friend was beaten up in a dispute over girlfriend

Indore Crime: इंदौर में बी फार्मा स्टूडेंट की दोस्त ने ही कर दी हत्या, गर्लफ्रेंड को लेकर था विवाद

Wed, 09 Nov 2022 01:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 09 Nov 2022 01:47 PM IST
सार

एक युवक ने अपने ही दोस्त की ईंट मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। तैश में आकर आरोपी ने सिर पर ईट दे मारी। ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth killed in Indore Palasia friend was beaten up in a dispute over girlfriend
मृतक सुजल, जिसकी हत्या हो गई - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के पलासिया क्षेत्र में एक युवक की हत्या हो गई। बी फार्मा के स्टूडेंट की उसके ही दोस्त ने ईट मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। हत्या के बाद आरोपी राजदीप फरार हो गया। वह सेंधवा का निवासी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुजल खंडवा नाका क्षेत्र में रहता था। वह बड़वानी का रहने वाला हैै। इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह एक निजी कॉलेज में पढ़ता था। मंगलवार रात को उसके पास राजदीप का फोन आया और मिलने को कहा। सुजल गीता भवन क्षेत्र में राजदीप से मिला तो गर्लफ्रेंड की बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि राजदीप ने निर्माणाधीन भवन के पास रखे ईटों के ढेर में से एक ईट उठाई और सुजल के सिर पर दे मारी।

विज्ञापन


सुजल ने घायल अवस्था में अपने दोस्तों को फोन किया। जब दोस्त मौके पर पहुंचे तब तक सुजल बेहोश हो चुका था। दोस्त उसे एक निजी अस्पताल में ले गए और कहा कि सड़क हादसे के कारण चोट आई है, लेकिन डाक्टरों को आशंका हुई कि मामला मारपीट का है। इसके बाद दोस्त सुजल को एमवाय अस्पताल ले गए। तब तक सुजल की जान जा चुकी थी। इसका पता चलने पर अस्पताल से एक के बाद एक दोस्त भी गायब हो गए। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और सिर पर मारी गई ईट जब्त कर ली। उन्होंने दोस्तों से पूछताछ की। आरोपी राजदीप अभी फरार है। पुलिस को पता चला है कि वह सेंधवा का रहने वाला है। पुलिस का एक दल खोजबीन के लिए वहां भी भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed