फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Youth Congress President Vikrant said - Congress wave in the state, anger against BJP

MP Election 2023: युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत बोले- प्रदेश में कांग्रेस की लहर, भाजपा को लेकर आक्रोश

Fri, 06 Oct 2023 10:32 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Oct 2023 10:32 AM IST
सार

घोटाले के मुद्दे पर विक्रांत बोले कि प्रदेश में पटवारी घोटाले हुअा। अयोग्य लोगों से पैसे लिए गए। भाजपा नेतागणों के काॅलेज में परीक्षा में धांधली कर अच्छे नंबरों से उन्हें पास कराया गया। 

विज्ञापन
Youth Congress President Vikrant said - Congress wave in the state, anger against BJP
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

प्रदेश की 36 आदिवासी सीटों पर आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकालने वाले प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का मानना है कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की लहर है और जनता का आक्रोश भाजपा सरकार के प्रति नजर आ रहा है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। जनता ने समझ लिया है जिन्होंने बाबा महाकाल को नहीं छोड़ा, महाकाल लोक बनाने में 50 प्रतिशत कमिशन लिया। वे जनता को लूटने में कमी नहीं रखेंगे।

विज्ञापन

आदिवासी समाज के मुद्दे पर विक्रांत बोले कि प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार हो रही है। सीधी का पेशाब कांड हो या नीमच में आदिवासी को गाड़ी से बांधने का मामला। इस तरह की कई घटनाएं प्रदेश में रुकने का नाम नहीं ले रही है इनमें भाजपा के लोगों के नाम आ रहे है।

विज्ञापन

घोटाले के मुद्दे पर विक्रांत बोले कि प्रदेश में पटवारी घोटाले हुआ। अयोग्य लोगों से पैसे लिए गए। भाजपा नेतागणों के काॅलेज में परीक्षा में धांधली कर अच्छे नंबरों से उन्हें पास कराया गया। जिन लोगों को नहीं पता कि मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है, वे लोग टाॅप टेन में आ गए। प्रदेश में योग्य लोगों का शोषण हो रहा है। यह माहौल देखकर जनता मन बना चुकी है कि वह इस बार कांग्रेस का साथ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालवा निमाड़ में कांग्रेस की स्थिति को लेकर कहा कि पिछले चुनाव में मालवा-निमाड़ में कांग्रेस की सीटें ज्यादा थी। प्रदेश मे मैने आदिवासी स्वाभिमान यात्रा 36 आदिवासी सीटों पर निकली गई। इनमें ज्यादातर मालवा निमाड़ की सीटें थी। वहां कांग्रेस की प्रति जनता का समर्थन देखकर लग रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है।



बूथ स्तर तक संगठन की तैयारी है। यूथ कांग्रेस ने हर बूथ पर पांच कार्यकर्ता तैयार किए है। युवा वर्ग का सरकार के प्रति आक्रोश है। खुद के चुनाव लड़ने पर विक्रांत बोले कि पार्टी चुनाव में जो जिम्मेदारी देगी, उसका आदेश माना जाएगा। हमारी तरफ से पूरी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed