फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   womens kabaddi league 2023 dubai

kabaddi league 2023: 16 जून से 27 जून तक दुबई में होगा कबड्डी लीग का आयोजन, देश की आठ महिला टीमें लेंगी भाग

Mon, 12 Jun 2023 11:45 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 12 Jun 2023 11:45 AM IST
सार

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में वुमंस कबड्डी लीग की ट्रॉफी और एंथम सॉन्ग की हुई लॉन्चिंग, एक्टर गोविंदा हैं ब्रांड एंबेसडर

विज्ञापन
womens kabaddi league 2023 dubai
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ी और आयोजक - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

वुमंस कबड्डी लीग के सीईओ प्रदीप कुमार नेहरा ने बताया कि महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और हमारे स्वदेशी खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से वुमंस कबड्डी लीग का आयोजन दुबई में 16 जून से 27 जून के बीच किया जा रहा है। इसमें पूरे देश से आठ टीमें हिस्सा लेगी जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, बंगाल, पंजाब ,राजस्थान, कर्नाटक और दिल्ली शामिल हैं। दुबई में होने जा रहे इस वूमंस कबड्डी लीग का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स एवं यूरो स्पोर्ट्स पर किया जाएगा दिल्ली के ब्रांड एंबेसडर जाने-माने एक्टर गोविंदा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि वुमंस कबड्डी लीग के द्वारा बहुत अच्छा इनीशिएटिव लिया है मैं आपसे आग्रह करूंगा कि इस वुमंस कबड्डी लीग का अगला सीजन आप इंदौर में आयोजित करें। आपको जिस भी तरह की सुविधाएं चाहिए होंगी उसमें हम हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि वुमंस कबड्डी लीग के आयोजक प्रदीप नेहरा एवं समस्त सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन दुबई में किया जा रहा है, जो अपने आप में बहुत मायने रखता है, देश की महिला खिलाड़ियों को एक अच्छा एक्सपोजर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि अपने हुनर, जोश और जुनून से हमारे युवा खिलाड़ी दुबई में इतिहास रच के आएंगे, आप सिर्फ खेलों पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंचों पर न्यू इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आप जैसे खिलाड़ी ये साबित कर रहे हैं कि भारत का कोना-कोना खेल प्रतिभाओं से भरा है। 2014 से पूर्व हम अंतरराष्ट्रीय खेल और खिलाड़ियों को देखा करते ट्रेन गेम से मनोरंजन भी होता था पर एक अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं था। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के आने के बाद खेलों के महत्व को समझा गया है। आज ओलंपिक- पैरा ओलंपिक दोनों में हमारे देश के खिलाड़ी मेडल लेकर आ रहे हैं और भारत का नाम विश्व में ऊंचा कर रहे हैं। हॉकी लीग में शामिल होने वाली सभी धाकड़ बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed