फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Were together in school, did love marriage, now wife committed suicide

Indore: स्कूल में साथ थे, लव मैरेज की, अब पत्नी ने कर ली आत्महत्या

Mon, 01 May 2023 12:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 01 May 2023 12:23 PM IST
सार

बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतका का नाम जान्हवी बटेडा है। वह शिवकंठ काॅलोनी में रहती थी। रात को उसने जहर पी लिया था। छह साल पहले उसने विजय के साथ शादी कर ली थी। 
 

विज्ञापन
Were together in school, did love marriage, now wife committed suicide
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

बाणगंगा क्षेत्र मेें पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने जान देे दी। छह साल पहले महिला ने लव मैरेज की थी, लेकिन बाद में में पति-पत्नी के बीच विवाद इतने बढ़े कि महिला को जान देना पड़ी। पति-पत्नी दोनो एक ही स्कूल में पढ़ते थे और तब से ही दोनों के बीच प्यार था। छह साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी।

विज्ञापन

बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतका का नाम जान्हवी बटेडा है। वह शिवकंठ काॅलोनी में रहती थी। रात को उसने जहर पी लिया था। पति विजय उसे बेहोशी की हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

जहर पीने से पहले विजय और जान्हवी के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनो का एक चार साल का बेटा भी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतका के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके जाने से पहले खा लिया जहर

एरोड्रम क्षेेत्र में रहने वाली एक महिला ने जहर खाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। उसका मायका उत्तर प्रदेश मेें है। वहां होने वाली एक शादी में उसे जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसने जहर खा लिया। पुलिस थाना एरोड्रम के अनुसार महिला का नाम प्रगति शर्मा हैै। डेढ़ साल पहले एरोड्रम निवासी मुकुल शर्मा से उसकी शादी हुई थी। दोनो का एक चार माह का बेटा भी है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली। पुलिस को आशंका है कि आपसी कलह के कारण महिला ने जान दे दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed