फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather update today forecast

Weather Update: दो दिन बाद बदल सकता है मौसम, कई जिलों में दिखेगा असर

Mon, 19 Feb 2024 11:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 19 Feb 2024 11:18 PM IST
सार

मौसम विभाग ने कहा दो विक्षोभ के कारण अगले दो दिन में प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। 
 

विज्ञापन
weather update today forecast
Weather Forecast 19 February 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : self

विस्तार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलो में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान रीवा, शहडोल ओर सागर संभागों के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में काफी अधिक रहे। शहडोल संभाग के जिलों में विशेषरूप अधिक रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2°C धार में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6°C दतिया में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दो विक्षोभ सक्रिय
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्यक्षेत्र में असर डाल रहा है। वहीं एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के आसपास सक्रिय है। वहीं से प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण मध्य पाकिस्तान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके कारण ही उत्तरी भारत के ऊपर सक्रिय जेट स्ट्रीम हवाओं (अधिकतम गति 290 किमी / घंटा) के कारण मध्य प्रदेश के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना बनी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में दो दिनों के बाद 2-3 डिग्री की मामूली गिरावट आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed