फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Weather storm in Indore, more rain in the east, less in the west till now 13 and a half inches of rain

Indore:इंदौर में मौसम की झड़ी, पूरब मेें ज्यादा बारिश, पश्चिम में कम,अब तक साढ़े 13 इंच बारिश

Wed, 12 Jul 2023 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 12 Jul 2023 07:41 PM IST
सार

शहर का मौसम खुशनुमा है। काले बादलों ने शहर में डेरा डाल रखा है। धूप नहीं खिल रही है। इस कारण पारा भी लुढ़का  है। मंगलवार को दिन का तापमान 27.4 डिग्री था, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

विज्ञापन
Weather storm in Indore, more rain in the east, less in the west till now 13 and a half inches of rain
इंदौर में लगातार बाारिश का दौर जारी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में मानसून की आमद देर से भले ही हुई हो, लेकिन अब काले बादल लगातार शहर पर मेहरबान हैै। शहर में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में इंदौर में दो इंच से ज्यादा बाारिश हो चुकी है। इंदौर जिले में अब तक साढ़े 13 इंच बारिश रिकार्ड की गई है। आने वाले सात दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

विज्ञापन

शहर का मौसम खुशनुमा है। काले बादलों ने शहर में डेरा डाल रखा है। धूप नहीं खिल रही है। इस कारण पारा भी लुढ़का हुआ है। मंगलवार को दिन का तापमान 27.4 डिग्री था, जो सामान्य से चार डिग्री कम है,जबकि रात का तापमान 21.8 डिग्री है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर शहर में जारी है। मंगलवार को तेज बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया था। सड़कें लबालब हो गई थी और निचली इलाकों में जलजमाव हो गया था। कई इलाकों मेें बिजली भी गुल रही।  बुधवार सुबह भी कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। शहर में पश्चिम के बजाए पूर्वी क्षेत्र मेें ज्यादा बारिश हो रही है। बुधवार सुबह तक पूर्वी क्षेत्र में डेढ़ इंच बारिश हुई,जबकि पश्चिमी क्षेत्र मेें आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले के सांवेर में सबसे ज्यादा पौने तीन इंच से अधिक वर्षा हुई है। इसी तरह देपालपुर क्षेत्र में लगभग ढाई इंच वर्षा हुई है। विमानतल के मौसम केन्द्र पर आधा इंच बारिश रिकार्ड की गई,जबकि कृषि महाविद्यालय के मौसम केंद्र में डेढ़ इंच बारिश रिकार्ड की गई। महू में पौन इंच, गौतमपुरा में एक इंच से अधिक से अधिक बारिश हुई। इसे मिलाकर इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक साढ़े 13 इंच से अधिक औसत वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 124.7 मिली मीटर (लगभग पांच इंच) अधिक है। पिछले साल 12 जुलाई तक जिले में साढ़े 8 इंच से अधिक औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के उपर सक्रिय सिस्टम के अलावा एक द्रोणिका मध्य प्रदेश के उपर से गुजर रही है। इसके अलावा अरब सागर से भी नमी अा रही है। इस कारण गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है। बारिश का दौर अगले सात दिनों तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed