फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Weather News: Hottest day of the season in Indore, mercury crosses 42 degrees

-इंदौर में सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 43 डिग्री पार

Sun, 19 May 2024 06:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 19 May 2024 06:41 PM IST
सार

रविवार को दिन में लू जैसा माहौल था। रविवार को सड़कों पर वैसे ही ट्रैफिक कम रहता है,लेकिन गर्मी के कारण कुछ सड़के सूनी दिखाई दे रही थी। जो लोग सड़कों पर थे, वे गर्मी से बचाव के साथ वाहन चला रहे थे।

विज्ञापन
Weather News: Hottest day of the season in Indore, mercury crosses 42 degrees
इंदौर मेें सीजन का सबसे गर्म दिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रविवार को सूरज ने  आग उगली। लोग घरों में ही पंखे, कूलर और एसी के बीच कमरों मेें दिनभर कैैद रहने को मजबूर रहे। इस सीजन मेें पहली बार तापमान 43.1डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा,हालांकि दिन में सूरज बादलियों में भी कई बार छुपा रहा। इस कारण थोड़ी राहत रही,लेकिन गर्म हवा के थपेड़ो से लोग हलाकान रहे। शाम को भी उमस और गर्मी से शहरवासियों को राहत नहीं मिली। रविवार को गर्मी ने दो साल का रिकार्ड तोड़ा। इससे पहले वर्ष 2022 में तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंचा था। 

विज्ञापन

मई के दूसरे सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। बारिश और तेज हवाएं भी चली,लेकिन आधा मई बीतने के बाद अब गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। शनिवार को पारा 41 डिग्री तक पहुंच चुका था और मौसम विभाग ने लगातार तापमान बढ़ने की भविष्यवाणी की थी।

विज्ञापन


रविवार को दिन में लू जैसा माहौल था। रविवार को सड़कों पर वैसे ही ट्रैफिक कम रहता है,लेकिन गर्मी के कारण कुछ सड़के सूनी दिखाई दे रही थी। जो लोग सड़कों पर थे, वे गर्मी से बचाव के साथ वाहन चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में शनिवार को तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था,जबकि रात का तापमान 29 डिग्री था। यह भी सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। हवा 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

मई मेें दिखाया गर्मी ने असर

मई में आमौतर पर पारा 38 से 39 डिग्री तक रहा।15 मई से तापमान में लगातार इजाफा होता रहा। 17 मई को तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ने के कारण हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती हैै। मौसम विभाग के अनुसार नार्थ-ईस्ट राजस्थान में चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इस कारण पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी पारा 40 डिग्री से ज्यादा रह सकता है।



30 साल पहले इंदौर में 46 डिग्री पहुंचा था तापमान

 

इंदौर में मई माह में सर्वाधिक तापमान 31 मई 1994 को गया था। तब पारा 46 डिग्री तक पहुंचा था,जबकि दशक में सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री 19 मई को 2016 तक पहुंचा था।

 

एक नजर पिछले 10 सालों में मई के मौसम पर -

 

वर्ष अधिकतम तापमान तारीख न्यूनतम तापमान तारीख  

 

2014 -43.2 -30 -20.6- 6

 

2015- 43.5 -19 -23.2 -16 

 

2016- 44.5 -19 -19.9- 9 -20.

 

2017- 42.8- 26 -19.6- 9- 

 

2018 -43.2 -29- 22.6- 4

 

2019- 42.5 -29,31- 21.2- 5 

 

2020- 42.4 -25,26- 22.5 -11

 

2021 40.6 1 21 20 29.8

 

2022 43.4 13 23 4 0

 

2023 42.7 13 18.9 1 76.8

 

(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed