फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather indore news update imd mausam temperature rain forecast

Weather Indore: प्रदेश में चार दिन तेज बारिश होगी, गुरुवार को रातभर गिरा पानी

Fri, 23 Aug 2024 06:56 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 23 Aug 2024 06:56 AM IST
सार

गुरुवार को दिन में तेज धूप के बाद रात में मौसम बदला और रातभर हल्की और तेज बारिश होती रही। अगले चार दिन पूरे प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहेगा।
 

विज्ञापन
weather indore news update imd mausam temperature rain forecast
इंदौर के पास बारिश का आनंद लेते युवा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में गुरुवार को दिनभर तेज धूप रही और लोग उमस और गर्मी से परेशान होते रहे। शाम को मौसम बदला और बादलों ने दस्तक दी। रात 9 बजे इंदौर के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। इसके बाद रातभर कभी हल्का तो कभी तेज पानी गिरता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन यानी 26 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव
मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से यह सिस्टम बन रहा है। इस सिस्टम की वजह से ही गुरुवार रात से इंदौर, भोपाल और अन्य जिलों में रातभर से बारिश हो रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को इंदौर में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी के जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ के चलते आज इंदौर-उज्जैन समेत 26 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 25 अगस्त से यह सिस्टम और मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed