{"_id":"6625579d3bbe7e41590d4c4c","slug":"weather-imd-mausam-indore-bhopal-jabalpur-gwalior-rain-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: भोपाल में तेज बारिश, इंदौर में भी अलर्ट, प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: भोपाल में तेज बारिश, इंदौर में भी अलर्ट, प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा
Sun, 21 Apr 2024 11:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:45 PM IST
सार
मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में अगले दो दिन कई जिलों में बारिश हो सकती है। आंधी का भी अलर्ट है।
विज्ञापन
Weather Update
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश में रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। प्रदेश के कई जिलों में आंधी चली और बारिश हुई। भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी और खरगोन में बारिश हुई। इससे तापमान में भी कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इससे लोगों को तापमान से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बूंदाबांदी और आंधी का दौर है। ऐसा ही मौसम अगले दो दिन और बना रहेगा। सबसे अधिक तापमान 42.2 खरगोन में और न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 20 डिग्री टेम्परेचर दर्ज किया गया।
यहां पर अलर्ट
मौसम विभाग ने खरगोन के महेश्वर, खंडवा के ओंकारेश्वर में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, बड़वानी, सीहोर, हरदा, बैतूल में भी बिजली के साथ हल्की आंधी जारी रहने की संभावना है। बुरहानपुर, भोपाल, रायसेन के भीम बेटका, पचमढ़ी और नरसिंहपुर में भी बारिश का अनुमान है। जबलपुर, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल और मैहर जिलों में भी बारिश हो सकती है।