Indore:सुखलिया क्षेत्र मेें जलसंकट, रहवासियों ने निगम जोनल कार्यालय पर मटके फोड़े
सुखलिया क्षेत्र दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 30 में आता है। वार्ड में काफी समय से लोग जल संकट है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे टैंकरों से जलवितरण कराते है, लेकिन नलों में पानी काफी कम आता है। इसे लेकर रहवासियों में रोष है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सुखलिया ग्राम क्षेत्र में लोग जलसंकट के कारण परेशान है। गुरुवार को उनका सब्र जवाब दे गया और वे खाली मटके लेकर नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंच गए। उन खाली मटकों पर पर्चे भी चिपके थे। जिन पर लिखा था- विधायक जी हमें पानी दो, महापौर जी हमें पानी दे। रहवासियों के साथ नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद राजू भदौरिया मौजूद थे।
सुखलिया क्षेत्र दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 30 में आता है। वार्ड में काफी समय से लोग जल संकट है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे टैंकरों से जलवितरण कराते है, लेकिन नलों में पानी काफी कम आता है। इसे लेकर रहवासियों में रोष है। सुबह रहवासी खाली मटके लेकर विजयनगर जोनल कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने विधायक और महापौर विरोधी नारे लगाए। रहवासियों ने क्षेत्र में नगर निगम द्वारा किए जा रहे जल प्रदाय में आ रहे गंदे पानी के वीडियो भी अधिकारियों को दिखाए। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाओं ने अधिकारियों के सामने मटके फोड़े।उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की।
रहवासियों का कहना है कि नलों में पर्याप्त पानी नहीं आता, बोरिंग भी सूख चुके है। निजी टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है। उसके लिए पैसा भी देना पड़ता है। बारिश में जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। बैक लाइन में जलजमाव रहता है और पानी बदबू मारता है। रहवासियों ने अफसरों को ज्ञापन देते हुए चेताया कि समस्या यदि हल नहीं हुई तो चक्काजाम किया जाएगा।
