{"_id":"6832c5b1d646727b4c0ba75f","slug":"upsc-prelims-2025-in-indore-over-14-000-aspirants-appear-across-36-centers-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC प्रीलिम्स 2025: एक घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी, बादलों ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC प्रीलिम्स 2025: एक घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी, बादलों ने दी राहत
Sun, 25 May 2025 12:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 25 May 2025 12:54 PM IST
सार
Indore News: यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 की परीक्षा इंदौर में दो सत्रों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। शहर में कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां 14 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बाल विनय मंदिर केंद्र पर लगी कतार।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 (सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025) देशभर में आयोजित की गई। इंदौर में इसके लिए 36 केंद्र बनाए गए थे। दो सत्रों में हुई परीक्षा में 14 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। केंद्रों पर परीक्षार्थी एक से दो घंटे पहले पहुंच गए थे। जांच प्रक्रिया के चलते सभी को एक घंटे से अधिक समय तक गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ा। पूरी जांच और दस्तावेजों को देखने के बाद ही टीमों ने परीक्षा हाल में जाने दिया। मौसम खुशनुमा होने से परीक्षार्थियों को थोड़ी राहत मिली।
उपायुक्त राजस्व शैली कनाश ने बताया कि पहला सत्र प्रात: 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और द्वितीय सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक का है। सभी केंद्रों पर सुचारू रूप से परीक्षाएं हो रही हैं।
शनिवार को संभागायुक्त दीपक सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित सभी परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत व्यवस्था प्रात: 7 बजे से शाम 7 बजे तक निरन्तर जारी रखें। परीक्षा केन्द्रों पर वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था भी रखी जाए। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पीने के पानी की व्यवस्था, रास्ते की सफाई एवं परिसर में स्थित शौचालय की सफाई कराई जाए। गौरतलब है कि नीट पीजी के दौरान बिजली गुल होने से छात्रों को बहुत परेशानी हुई थी। उसे देखते हुए ही इस बार प्रशासन पहले से ही अलर्ट पर था।