फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Uproar in the hospital after the death of the patient indore news

Indore News: मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, परिजन ने लगाया दवा का ओवरडोज देने का आरोप

Fri, 12 Apr 2024 10:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 12 Apr 2024 10:23 PM IST
सार

हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि मरीज अल्कोहलिक था। उसे लीवर सिरोसिस, नसों के गुच्छे, मिर्गी आदि की बीमार थी।

विज्ञापन
Uproar in the hospital after the death of the patient indore news
अर्जुन चौहान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक एक मरीज की मौत के बाद परिजन ने निजी अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई। परिजन का आरोप है कि उसे दवा का ओवरडोज दिया गया। वहीं डाक्टरों का कहना है कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। मरीज को कई तरह की परेशानियां थी। 
विज्ञापन


मामला केयर सीएचएल हॉस्पिटल का है। यहां पर मरीज अर्जुन चौहान (34) निवासी मोती तबेला की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मरीज पेट की बीमारी के कारण अस्पताल आया था। उसे खून की कमी के कारण पहले 29 मार्च को एडमिट किया गया था। पेट संबंधी भी परेशानी थी। 2 अप्रैल को उसे ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजन का कहना है कि डॉक्टरों ने गुरुवार को एंडोस्कोपी के लिए बुलाया था लेकिन नहीं हो सकी। शुक्रवार को उसे एंडोस्कोपी के लिए बुलाया और चार इंजेक्शन लगाए गए। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी और दो घंटे में ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साये परिजन ने हंगामा किया और गेट का कांच तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। 
विज्ञापन


हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि मरीज अल्कोहलिक था। उसे लीवर सिरोसिस, नसों के गुच्छे, मिर्गी आदि की बीमार थी। कई परेशानियां होने की वजह से उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमिताभ पटेरिया ने बताया इलाज के सारे दस्तावेज, मेडिकल हिस्ट्री सहित मरीज का पूरा रिकॉर्ड है। सारे आरोप निराधार हैं। हम हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। इंजेक्शन (ग्लू) मरीज की जरूरत के हिसाब से 0.5 एमल के चार लगाए थे। इलाज करने वाले डॉ. नीरज जैन ने बताया कि मरीज अल्कोहलिक था। उसका लीवर खराब हो चुका था। परिजन को बता दिया था कि आगे ट्रांसप्लांट के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसके साथ ही पेट में नसों का गुच्छा बन गया था। उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। सुबह भी उसे मिर्गी का दौरा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने लगाया आरोप
पत्नी कंचन और मौसी मंजू का आरोप है कि डॉक्टरों ने बताया कि उसे इंजेक्शन का डोज लगाया जाएगा। इसके बाद चार इंजेक्शन लगाए और दो घंटे बाद ही मौत हो गई। मौत के कारण जानने के लिए परिजन ने पोस्टमॉर्टम की मांग की। इसके बाद शव एमवाय हॉस्पिटल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed