फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Uproar at the entry gate at the Global Investors Summit

Indore ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट मेंं एंट्री गेट पर हंगामा, व्यापारियों ने लगाए पैसे लेने के गंभीर आरोप

Wed, 11 Jan 2023 02:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 11 Jan 2023 02:22 PM IST
सार

प्रवासी भारतीय दिवस के  बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भी विवादों से नहीं बच सकी।

विज्ञापन
Uproar at the entry gate at the Global Investors Summit
व्यापारियों ने लगाए पैसे लेने के गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रवासी भारतीय दिवस के  बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भी विवादों से नहीं बच सकी। मप्र के इंदौर में बुधवार को शुरू हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कुछ बिजनेसमैन ने एंट्री गेट पर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि वे इंदौर के बाहर से यहां पर आए हैं और अब उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। हंगामे के वीडियो में वे कह रहे हैं कि अधिकारियों ने उनसे पैसे लिए और अब यहां पर उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


47 व्यापारियों को रोका
हंगामा करने वाले सभी बिजनेसमैन रतलाम, मंदसौर और नीमच के हैं। इनका कहना है कि वे फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोटर ऑर्गेनाइजेशन रतलाम, मंदसौर, नीमच के सदस्य हैं। कुल 47 सदस्यों को इंदौर के अधिकारियों ने बुलाया था। सभी से दो हजार रुपए लिए गए और वादा किया गया था कि शीर्ष राजनेताओं और अधिकारियों से उनकी मुलाकात करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed