फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Up to 25 percent loss of wheat crops in the division due to unseasonal rain and hail

Indore News: बे-मौसम बारिश और ओले गिरने से गेंहू की फसलों का संभाग में 25 प्रतिशत तक नुकसान

Mon, 20 Mar 2023 07:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 Mar 2023 07:03 PM IST
सार

 इंदौर संभाग में जहां-जहां बारिश हुई है, वहां 15 से 25 प्रतिशत तक खेतों में फसलों को नुकसान हुआ है।  गेंहू की फसल किसी खेत में कटने के लिए तैयार थी तो किसी खेत में कटकर रखी हुई थी।

विज्ञापन
Up to 25 percent loss of wheat crops in the division due to unseasonal rain and hail
तेज बारिश से खेतों में रखी फसल खराब हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मालवा-निमाड़ में गेंहू की फसलों को दो-तीन दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टी नुकसान पहुंचाया है। पानी से गेंहू का रंग फीका पड़ गया है और किसानों के चेहरे भी मुरझा गए है। इस बार खेतों मेें गेंहू की पैदावार तो भरपूर हुई, लेकिन खड़ी फसल के पानी में भीगने के कारण उसकी मंडी में पूछ-परख कम हो जाएगी।

विज्ञापन


किसानों को भी भाव ठीक नहीं मिलेंगे। इंदौर संभाग में जहां-जहां बारिश हुई है, वहां 15 से 25 प्रतिशत तक खेतों में फसलों को नुकसान हुआ है। गेंहू की फसल किसी खेत में कटने के लिए तैयार थी तो किसी खेत में कटकर रखी हुई थी। दोनो ही स्थिति में किसानों को नुकसान हुआ  है। इंदौर संभाग के खरगोन, सेंधवा, धार, झिरन्या, खंडवा में गेंहू, चना और प्याज की फसलों को बारिश की वजह से नुकसान हो गया  है। बारिश की मार झेलने के बाद किसान दूसरे किसानों से मालवी में पूछ रहे है कि - तमारे गेंहू आड़ा तो नी पड़या...।

विज्ञापन

नुकसान देखने के लिए अफसरों का दौरा

इंदौर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश और ओले  गिरने से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए कृषि विभाग के अफसर सोमवार को गांवों की तरफ रवाना हुए। कृषि विभाग के उपसंचालक एसएस राजपूत ने बताया कि सर्वे के बाद हम रिपोर्ट तैयार कर भोपाल भेजेंगे। इंदौर में सांवेर, देपालपुर में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। गेंहू अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक एके सिंह के अनुसार पानी के कारण बालियों का रंग काला हो जाएगा। इसके अलावा गेंहू की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed