फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Trends seen in various sectors from cement, IT

global investors summit: अडानी मप्र में निवेश करेंगे 60 हजार करोड़ रुपए, रिलायंस, आईटीसी भी देंगे रोजगार

Wed, 11 Jan 2023 02:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 11 Jan 2023 02:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में आई.टी. का अगला डेस्टीनेशन इंदौर होगा।

विज्ञापन
Trends seen in various sectors from cement, IT
देश में आई.टी. का अगला डेस्टीनेशन इंदौर होगा - मुख्यमंत्री श्री चौहान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में आई.टी. का अगला डेस्टीनेशन इंदौर होगा। स्वच्छता और कार्य के बेहतर वातावरण को हमने ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। उद्योग और निवेश की सुगम प्रक्रियाएं, सहयोगी और उत्साहवर्धक व्यवहार तथा बेहतर कनेक्टिविटी व पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रदेश को उपयुक्त बनाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले उद्योगपतियों और निवेशकों से वन टू वन चर्चा में यह बात कही। मुख्यमंत्री चौहान से डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया, गोदरेज इण्डस्ट्री के नादिर गोदरेज, अडानी एग्रो ऑयल एवं गैस के प्रणव अडानी, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा, आईटीसी ग्रुप के संजीव पुरी, एक्ससेंचर की रेखा मेनन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के निखिल आर. मेसवानी ने ब्रिलिंयट कन्वेंशन सेंटर में भेंट की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह उपस्थित थे। 
विज्ञापन


डालमिया भारत समूह प्रदेश में लगाएगा सीमेंट प्लांट
मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा में डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया ने प्रदेश में सीमेंट प्लांट लगाने तथा स्वस्थ कार्बन साइकिल विकसित करने के लिए प्रदेश के वेस्ट लैंड पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने संबंधी प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निवेश में इस प्रकार के नवाचारों का प्रदेश में स्वागत है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान से मिले नादिर गोदरेज
मुख्यमंत्री चौहान से भेंट में गोदरेज इण्डस्ट्री के नादिर गोदरेज ने प्रदेश में बढ़ रहे शहरीकरण को देखते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश की इच्छा व्यक्त की। इसके साथ ही एग्रो केमिकल उद्योग लगाने की योजना के संबंध में जानकारी दी। गोदरेज ने कहा कि उनका समूह मालनपुर स्थित इकाई का विस्तार कर रहा है। समूह सीएसआर के अंतर्गत स्वास्थ्य क्षेत्र में गतिविधियों को बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की लगातार बढ़ रही प्रति व्यक्ति आय से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अडानी समूह की योजना
मुख्यमंत्री चौहान से वन टू वन चर्चा में अडानी एग्रो ऑयल एवं गैस के प्रणव अडानी ने कहा कि उनके समूह की प्रदेश में खनिज, उर्जा, कृषि, नवकरणीय ऊर्जा और कोयले के क्षेत्र में 60 हजार करोड़ के निवेश की योजना है। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के संबंध में चर्चा के दौरान अडानी ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है। समूह अपनी आवश्यकताओं के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए राज्य में कौशल उन्नयन की गतिविधियां संचालित करेगा। समूह का राज्य में अस्पताल स्थापित करने का भी विचार है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां लगाने की संभावनाओं से भी उन्हें अवगत कराया। 

मुख्यमंत्री चौहान से मिले नोएल टाटा
मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा में टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा ने कहा कि उनका समूह प्रदेश में गतिविधियों का विस्तार करेगा। प्रदेश में समूह अपने रिटेल आउटलेट जूडियो की संख्या भी बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश से समूह की निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

आईटीसी ग्रुप करेगा 1500 करोड़ का निवेश, प्रदेश में स्थापित होंगे 1000 एफपीओ
मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा में आईटीसी ग्रुप के संजीव पुरी ने कहा कि निवेश आमंत्रित करने के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अन्य राज्य की तुलना में अधिक सक्रिय है। इंदौर में विकास का उदाहरण प्रस्तुत किया है। संजीव पुरी ने कहा कि प्रदेश में आईटीसी द्वारा 300 एफपीओ संचालित किए जा रहे हैं। इनका विस्तार कर 1000 एफपीओ स्थापित करने का लक्ष्य है, इसमें 1500 करोड़ का निवेश होगा। आईटीसी समूह प्रदेश में पैकेजिंग और खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने जा रहा है। पैकेजिंग इकाई इस वर्ष के अंत तक आरंभ हो जाएगी। समूह सुगंधित पौधों की खेती को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके प्रसंस्करण पर आधारित इकाई भी प्रदेश में स्थापित की जाएगी। किसानों को फसल लेने, बिक्री आदि के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए आईटीसी मार्ट का भी विस्तार किया जा रहा है।

एक्ससेंचर ग्रुप की रेखा मेनन ने प्रदेश की आई.टी. नीति को बताया उपयोगी
मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा में एक्ससेंचर की रेखा मेनन ने मध्यप्रदेश की आई.टी. नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति आई.टी. इंडस्ट्री के लिए बहुत उपयोगी और मित्रवत है। इंदौर में कार्य का उपयुक्त वातावरण है। अत: इंदौर निरंतर आई.टी. प्रोफेशनल्स का केन्द्र बनता जा रहा है। एक्ससेंचर ने इंदौर में 06 महीने पहले ही कार्य आरभ किया है, जहाँ 1400 लोग कार्य कर रहे हैं। समूह प्रदेश में गतिविधियों का विस्तार करेगा। 


रिलायंस ग्रुप संपूर्ण प्रदेश में 5जी सुविधा का करेगा विस्तार
मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा में रिलायंस इंडस्ट्रीज के निखिल आर. मेसवानी ने कहा कि सेवा क्षेत्र में निवेश से आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। अत: रिलायंस समूह संपूर्ण प्रदेश में तहसील स्तर तक इस वर्ष के अंत तक 5जी सुविधा उपलब्ध करवाएगा। समूह द्वारा प्रदेश में 175 पेट्रोल पम्प संचालित किए जा रहे हैं, इस संख्या को भी दुगुना किया जाएगा। रिलायंस समूह सौर ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश का इच्छुक है। इसके लिए चंबल क्षेत्र में आवश्यक सर्वे व अध्ययन जारी है। समूह प्रदेश में टेक्सटाइल की संपूर्ण प्रोसेसिंग इकाईयों की स्थापना की दिशा में भी निवेश का इच्छुक है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योगपतियों तथा निवेशकों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed