फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   traffic challan camera online payment police action

Exclusive: कहीं कैमरे से आपका भी चालान तो नहीं कट गया, डेढ़ महीने में 52 हजार के चालान कटे, अब मैसेज आ रहे

Wed, 20 Dec 2023 07:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 20 Dec 2023 07:45 PM IST
सार

हेलमेट नहीं लगाने या रेड सिग्नल तोड़ने पर कैमरा फोटो खींचकर खुद चालान जनरेट कर रहा। इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ा बदलाव हो चुका है। 
 

विज्ञापन
traffic challan camera online payment police action
चालान कटने के बाद एक चालक को इस तरह का चालान मोबाइल पर आया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पिछले डेढ़ महीने के अंदर चौराहों पर लगे कैमरों से 52 हजार वाहन चालकों के चालान कट चुके हैं। उन्हें अब इसके मैसेज आना शुरू हो गए हैं और वे अपने चालान भरने के लिए एमटीएच स्थित ट्रैफिक थाने पर पहुंचने लगे हैं। इन 52 हजार में से अधिकतर वे लोग हैं जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन


इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की कवायद के तहत पुलिस और जिला प्रशासन चौराहों पर कैमरे लगा रहा है। तीन नवंबर से शहर के चौराहों पर कैमरों से चालान कटना शुरू हो गए हैं। यह चालान दो प्रोसेस में तैयार होते हैं। पहला तो चौराहे पर कैमरे से ट्रेसिंग के बाद चालान जनरेट होता है और फिर उसकी पुष्टि ट्रैफिक थाने में की जाती है। यदि दोनों जगह चालक की गलती मिली तो चालान नेशनल परिवहन पोर्टल पर भेज दिया जाता है। 
विज्ञापन


हेलमेट नहीं लगाया तो हर चौराहे पर बनेगा चालान, भरना पड़ेंगे पूरे पैसे
इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले चालक एक बार चालान भरने के बाद दिनभर में दूसरी गलती पर चालान नहीं भरता था। नई व्यवस्था के तहत यदि आपने हेलमेट नहीं पहना है और यदि आप पांच चौराहे से गुजरे हैं तो आपको पांच बार चालान भरना पड़ेगा यानी एक चौराहे के हिसाब से पांच सौ और पांच के हिसाब से 2500 रुपए लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक हेलमेट के चालान
52 हजार चालान में से 70 प्रतिशत चालान उन लोगों के हैं जिन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। बाकि अन्य चालान में वे लोग हैं जिन्होंने रेड सिग्नल पर गाड़ी निकाली, तीन लोग बाइक पर बैठाए या रांग साइड गाड़ी चलाई। 

पहले मैसेज के बाद चालान भरने न आएं
यदि आपको चालान कटने का पहला मैसेज आता है तो आप चालान की राशि भरने के लिए ट्रैफिक थाने पर न जाएं। 15 दिन के बाद आपको दूसरा मैसेज आएगा और 16वें दिन आप चालान भर सकते हैं। लोग पहले मैसेज के बाद में ही चालान भरने जा रहे हैं और परेशान हो रहे हैं। 


नई व्यवस्था बहुत कारगर
ट्रैफिक एसीपी संजय सिंह पवार ने बताया कि कैमरों से लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। यह व्यवस्था बहुत कारगर है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में इससे बहुत मदद मिलेगी। शहरवासियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाना चाहिए। नियम तोड़ने पर तुरंत कार्ऱवाई होगी। 

कैसे भरना है चालान
चालन https://itmschallan.parivahan.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर Online भरा जा सकता है या फिर ट्रैफिक थाने एमटीएच में जाकर भी चालान भरा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed