फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Today is birthday of Ratlam city, know why this city of MP is special

Ratlam: आज है रतलाम शहर का बर्थडे, जानिए क्यों है मध्य प्रदेश का यह शहर खास

Thu, 26 Jan 2023 02:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 26 Jan 2023 02:26 PM IST
सार

रतलाम शहर की अपना एक इतिहास है। एक अलग तासिर है। ये शहर सेव, सोना, सट्टा और खानपान के लिए पहचाना जाता है। यहां बनने वाली रतलामी सेव का स्वाद खाड़ी के देशों तक जाना पहचाना है।

विज्ञापन
Today is birthday of Ratlam city, know why this city of MP is special
बसंत पंचमी को रतलाम की स्थापना हुई थी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्यप्रदेश में मालवा के पठार पर बसा साढ़े तीन लाख की आबादी का एक शहर है, जिसका नाम रतलाम है। बसंत पंचमी पर इस रियासत की स्थापना राजा रतन सिंह ने की थी। इस कारण गुरुवार को शहर का जन्म दिन गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। आइये जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इस शहर की खासियत।

विज्ञापन


रतलाम शहर की अपना एक इतिहास है। एक अलग तासीर है। ये शहर सेंव, सोना, सट्टा और खानपान के लिए पहचाना जाता है। यहां बनने वाली रतलामी नमकीन सेंव का स्वाद खाड़ी के देशों तक जाना पहचाना है। यहां का सोना भी शुद्ध माना जाता है। रेलवे के नक्शे पर भी रतलाम जंक्शन महत्वपूर्ण है। देश के मध्य में होने के कारण इस जंक्शन से देश के सभी राज्यों के रेल मार्ग की कनेक्टिविटी है।
विज्ञापन


यहां कचोरी खाने का अंदाज निराला
रतलाम में 40 वर्षों से रह रहे संजय मुसले बताते हैं कि यह शहर राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है, इसलिए राजस्थानी खान-पान की छाप यहां नजर आती है। यहां के सिखवाल ब्राह्मण समाज को भोजन में महारथ हासिल है। कई शहरों में रतलाम से खाना बनाने के लिए रसोई के महाराजों को बुलाया जाता है। यहां का मशहूर खान पान दाल बाफले चूरमा है। रतलाम में कचोरी को खाने का अंदाज भी अलग है। कचोरी में अलग से तेल डालकर खाया जाता है। इसे तर कचोरी कहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआईसी कॉरिडोर रतलाम से गुजर रहा
वरिष्ठ पत्रकार नीरज कुमार बताते हैं कि रतलाम मध्य भारत के वाणिज्यिक शहरों में से एक रहा है। यहां पहले अफीम, तंबाकू, साड़ी का बड़ा कारोबार होता था। यहां औद्योगिक क्षेत्र भी है और कई बड़ी कंपनियां यहां उत्पादन करती हैं। दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर रतलाम के नजदीक से होकर गुजर रहा है। इस वजह से अब इसका औद्योगिक विस्तार और तेजी से होगा।


रत्नपुर था नाम, जालौर के रतन सिंह को मिली थी जागीरी
रतलाम के इतिहास को लेकर कृष्ण कुमार दीक्षित बताते हैं कि रतलाम का नाम रत्नपुर था। मुगल बादशाह शाहजहां ने दरबार में एक हाथी को मार गिराने के कारण रतन सिंह को रतलाम शहर की जागीरी दी थी। रतन सिंह राजस्थान के जालौर से थे। होलकर, सिंधिया और पंवारों के बीच रतलाम अकेली राजपूताना रियासत थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed