फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Three inches of water rained in Indore in three days, crops got a lease of life

Indore: तीन दिन में तीन इंच पानी बरसा इंदौर में, फसलों को मिला जीवनदान

Fri, 08 Sep 2023 08:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 08 Sep 2023 08:01 PM IST
सार

इंदौर में हर साल 40 इंच से ज्याादा बारिश होती है।  अब तक मानसून के सीजन में 28 इंच बारिश हो चुकी है। अगस्त माह तक 24.7 इंच बारिश हुई थी। अगस्त में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी। अब हो रही बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। 
 

विज्ञापन
Three inches of water rained in Indore in three days, crops got a lease of life
इंदौर में डेढ़ इंच बारिश हुई 24 घंटे में। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से आ रही नमी का असर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में नजर आ रहा है। तीन दिन में इंदौर में तीन इंच से ज्यादा बारिश हो गई। पिछले 24 घंटे में इंदौर में डेढ़ इंच बारिश हो चुकी है। गुरुवार की रात से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो शुक्रवार सुबह 10 बजे तक चला।
विज्ञापन


 बारिश की लंबी खेंच के कारण फसलें खराब हो रही रही थी, लेकिन अब हो रही बारिश ने उन्हें जीवनदान दे दिया।  मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहभर तक शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की व मध्यम बारिश भी होगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बारिश तेजी थी। सड़कों पर पानी भरा हुआ था और खजराना, पिपलियाहाना, बाणगंगा, टापू नगर की निचली बस्तियों में पानी भरने लगा था। तालाबों का जलस्तर भी तीन दिन से हो रही बारिश के कारण बढ़ रहा है।  यशवंत सागर तालाब का एक गेट भी खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। शाम के समय बारिश रुकी। मौसम में हुए बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार दिन का तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। रात का तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।   

अब तक 28 इंच बारिश 

इंदौर में हर साल 40 इंच से ज्याादा बारिश होती है।  अब तक मानसून के सीजन में 28 इंच बारिश हो चुकी है। अगस्त माह तक 24.7 इंच बारिश हुई थी। अगस्त में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी। सितंबर में हो रही बारिश फसलों और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed