{"_id":"6454e40005f344cdcc058285","slug":"thieves-took-away-the-stolen-doors-and-windows-in-ti-s-house-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: टीआई के घर में चोरी, दरवाजे खिड़की भी उखाड़कर ले गए चोर, वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: टीआई के घर में चोरी, दरवाजे खिड़की भी उखाड़कर ले गए चोर, वीडियो आया सामने
Fri, 05 May 2023 04:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 05 May 2023 04:39 PM IST
सार
घटना आईपी रोड किला मैदान पर बने टीआई के सरकारी बंगले में हुई। यहां पर दिनदहाड़े चोरी हो गई। यह मकान पूर्व में इंदौर लोकायुक्त में पदस्थ रहे टीआई एसपीएस राघव का है।
विज्ञापन
चोर का वीडियो
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में हुई चोरी के एक घटना में चोर सामान तो ले ही गए साथ में दरवाजे खिड़की भी गैस कटर से काटकर ले गए। घटना आईपी रोड किला मैदान पर बने टीआई के सरकारी बंगले में हुई। यहां पर दिनदहाड़े चोरी हो गई। यह मकान पूर्व में इंदौर लोकायुक्त में पदस्थ रहे टीआई एसपीएस राघव का है। चोरी के दौरान चोर पूरे सरकारी मकान के लगभग सभी लोहे के सामान और खिड़की भी निकाल कर ले गए। मकान में से दीवान, सोफा, पलंग, ड्रेसिंग टेबल भी गायब कर दिया।
लोगों को देखकर भागे
चोरों ने मकान के दरवाजे खिड़की गैस कटर से काट लिए। इसके बाद लोडिंग रिक्शा में भरकर ले गए। दूसरी बार ठेले में भरकर सामान ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी कुछ लोगों को देखकर चोर सामान छोड़ कर भाग गए। मौके पर थाना सदर बाजार की पुलिस पहुंची लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। चोरी करते हुए पांचों चोर का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस इन चोरों की शिनाख्त कर रही है।