फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Thieves took away the stolen doors and windows in TI's house

Indore News: टीआई के घर में चोरी, दरवाजे खिड़की भी उखाड़कर ले गए चोर, वीडियो आया सामने

Fri, 05 May 2023 04:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 05 May 2023 04:39 PM IST
सार

घटना आईपी रोड किला मैदान पर बने टीआई के सरकारी बंगले में हुई। यहां पर दिनदहाड़े चोरी हो गई। यह मकान पूर्व में इंदौर लोकायुक्त में पदस्थ रहे टीआई एसपीएस राघव का है।

विज्ञापन
Thieves took away the stolen doors and windows in TI's house
चोर का वीडियो - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में हुई चोरी के एक घटना में चोर सामान तो ले ही गए साथ में दरवाजे खिड़की भी गैस कटर से काटकर ले गए। घटना आईपी रोड किला मैदान पर बने टीआई के सरकारी बंगले में हुई। यहां पर दिनदहाड़े चोरी हो गई। यह मकान पूर्व में इंदौर लोकायुक्त में पदस्थ रहे टीआई एसपीएस राघव का है। चोरी के दौरान चोर पूरे सरकारी मकान के लगभग सभी लोहे के सामान और खिड़की भी निकाल कर ले गए। मकान में से दीवान, सोफा, पलंग, ड्रेसिंग टेबल भी गायब कर दिया।
विज्ञापन


लोगों को देखकर भागे
चोरों ने मकान के दरवाजे खिड़की गैस कटर से काट लिए। इसके बाद लोडिंग रिक्शा में भरकर ले गए। दूसरी बार ठेले में भरकर सामान ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी कुछ लोगों को देखकर चोर सामान छोड़ कर भाग गए। मौके पर थाना सदर बाजार की पुलिस पहुंची लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। चोरी करते हुए पांचों चोर का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस इन चोरों की शिनाख्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed