फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The warden beat the student in the hostel for using mobile, the matter reached the police station

Indore News: होस्टल में छात्र को वार्डन ने मोबाइल चलाने पर पीटा,थाने तक पहुंचा मामला

Wed, 09 Aug 2023 03:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 09 Aug 2023 03:36 PM IST
सार

मामला एरोड्रम क्षेत्र के केशव विद्यापीठ का है। यहां अठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को उसके परिजनों ने होस्टल में रखा है। छात्र अमित अपने दोस्त के साथ होस्टल में मोबाइल देख रहा था। होस्टल वार्डन को इस बात पर गुस्सा अाया। उन्होंने अमित के  बेंत से मारा। 

विज्ञापन
The warden beat the student in the hostel for using mobile, the matter reached the police station
होस्टल में पिटाई का शिकार छात्र - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में एक स्कूल के होस्टल में रहने वाले छात्र को वार्डन द्वारा बेरहमी से पिटे जाने का मामला सामने आया है। वार्डन ने छात्र को इतनी मारा कि उसकी जांघ पर निशान आ गए। उसे चलने में परेशानी हो रही है। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

विज्ञापन

मामला एरोड्रम क्षेत्र के केशव विद्यापीठ का है। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को उसके परिजनों ने होस्टल में रखा है। छात्र अमित अपने दोस्त के साथ होस्टल में मोबाइल देख रहा था। होस्टल वार्डन सुनील वर्मा को इस बात पर बहुत गुस्सा आया। उन्होंने अमित के पैर पर बेंत से मारा।

विज्ञापन

इसके बाद दूसरे दिन होस्टल में प्रार्थना के समय अमित आंख खोलकर खड़ा था। इस बात पर भी वार्डन ने उसे पीटा। अमित लगातार हुई पिटाई से डरा गया था और वह कुछ खा भी नहीं रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


होस्टल की मैस में उसे गुमसुम बैठा देखा तो एक कर्मचारी ने उससे इसकी वजह पूछी। अमित ने पैरों में बेंत की मार के निशान बताए। इसके बाद अमित के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को वार्डन की शिकायत की, लेकिन उन्होंने वार्डन पर कोई एक्शन नहीं लिया और छात्र अमित की टीसी देने की धमकी दी। परिजनों ने कहा कि पिछले महीने ही अमित का स्कूल में एडमिशन कराया गया था।

थाने में की शिकायत

छात्र अमित के परिजनों ने होस्टल वार्डन की शिकायत एरोड्रम थाने पर की है,हालांकि पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया। सिर्फ शिकायती आवेदन लेकर रख लिया। परिजन अब वरिष्ठ अफसरों को भी इस मामले में शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed