फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The tourism department will make the journey of Kalakund valleys memorable, work worth ten crores will be don

Indore News: कालाकुंड की वादियों का सफर पर्यटन विभाग बनाएगा यादगार, दस करोड के होंगे काम

Wed, 22 Mar 2023 11:31 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Mar 2023 11:31 AM IST
सार

पर्यटक कालाकुंड तो आते है, लेकिन यहां अभी ज्यादा सुविधाएं उन्हें नहीं मिलती। पर्यटन विभाग यहां आठ गजिबो,पानी से बचने के लिए आकर्षक शेड, फूड स्टॉल और ओपन थिएटर बनाएगा। इसके अलावा रेल विभाग की मदद से यहां हेरिटेज बोगी भी रखी जाएगी।

विज्ञापन
The tourism department will make the journey of Kalakund valleys memorable, work worth ten crores will be don
कालाकुंड ट्रेक - फोटो : social media

विस्तार

हरी-भरी वादिया, कलकल बहती नदी और हेरिटेज रेलवे ट्रक पर झुक झुक करती ट्रेन में कालाकुंड तक का सफर और यादगार बनने वाला है। पर्यटन विभाग यहां दस करोड़ रुपये के विकास कार्य कराएगा। इसके लिए केंद्र सरकार को योजना बनाकर भेजी गई है।

विज्ञापन


महू बलवाड़ा की छोटी लाइन पर ओंकारेश्वर तक का सफर तो हमेशा के लिए बंद हो चुका है, लेकिन महू से कालाकुंड तक हेरिटेज ट्रेन इस १०० साल पुराने रेलवे ट्रेक पर दौड़ेगी। इसके लिए नए कोच भी आ चुके है। पर्यटक कालाकुंड तो आते है, लेकिन यहां अभी ज्यादा सुविधाएं उन्हें नहीं मिलती। पर्यटन विभाग यहां आठ गजिबो,पानी से बचने के लिए आकर्षक शेड, फूड स्टॉल और ओपन थिएटर बनाएगा। इसके अलावा रेल विभाग की मदद से यहां हेरिटेज बोगी भी रखी जाएगी। फिलहाल एक फरवरी से इस ट्रेक पर ट्रेन का संचालन बंद है, लेकिन जून में फिर ट्रेन पर्यटकों को ले जाने के लिए तैयार होगी।
विज्ञापन


कालाकुंड में होम स्टे संचालित करने के लिए ग्रामीणों  को भी ट्रेनिंग देेने की योजना पर्यटन विभाग बना रहा है, हालांकि जंगली जानवरों के आने का खतरा भी यहां बना रहता है, इसलिए अभी यहां पर्यटकों को रुकवाने का जोखिम अफसर लेना नहीं चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह रहती है पर्यटकों भी ज्यादा भीड़
बारिश और ठंड के मौसम में कालाकुंड हिलस्टेशन जैसा लगता है। यहां चलने वाली हेरिटेज ट्रेन में हजारों यात्री सफर करते है। पर्यटन विभाग के अरिक्ति प्रबंध संचालक विवेक श्रौत्रिय ने बताया कि कालाकुंड के आसपास पर्यटन सुविधाएं जुटाई जा रही है। इसके अलावा अन्य तीन स्थानों पर भी पर्यटन विभाग काम करेगा। इनके लिए दस करो़ड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed