फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The identity of the husband who carried out the murder of the postal official remains incomplete.

उर्मिला सैनी हत्याकांड: बेटी को पिता की मौत पर संदेह, सिर मिलने तक नहीं मान रही शव की पहचान; अब DNA जांच होगी

Tue, 21 Jul 2026 04:30 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 04:30 PM IST
सार

इंदौर के चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। आरोपी पति अखिलेश सैनी के शव की पहचान को लेकर बेटी ने संदेह जताया है। डीएनए जांच और शव की पुष्टि होने तक विदिशा व इंदौर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
The identity of the husband who carried out the murder of the postal official remains incomplete.
दंपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित मनोरमागंज में रहने वाली डाक विभाग की सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में हत्या के आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा जिले के गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक के पास मिला है। हालांकि, मृतका की बेटी प्रेक्षा सैनी ने शव की पहचान को लेकर संदेह जताया है।

विज्ञापन

प्रेक्षा का कहना है कि उनके पिता अखिलेश सैनी के सिर पर एक विशेष निशान था। जब तक वह सिर देखकर उसकी पुष्टि नहीं कर लेतीं, तब तक उन्हें विश्वास नहीं होगा कि उनकी मां की हत्या करने वाले उनके पिता की मौत हो चुकी है। इसी कारण विदिशा पुलिस सिर की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

वहीं, रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान अखिलेश सैनी के रूप में सुनिश्चित करने के लिए विदिशा पुलिस ने उनके परिजनों के डीएनए सैंपल भी लिए हैं। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही शव की अंतिम पहचान हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; एमपी में UCC बिल पास: सीएम यादव बोले- 'अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा', सदन में जमकर हुआ हंगामा 

इधर, संयोगितागंज पुलिस भी पूरे मामले की जांच जारी रखे हुए है। गौरतलब है कि मृतका की बेटी प्रेक्षा सैनी ने पहले अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अखिलेश सैनी छोटी-छोटी बातों पर उनकी मां उर्मिला सैनी से विवाद और मारपीट करता था। वह हमेशा पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और यह आरोप लगाता था कि उनका किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है।

प्रेक्षा के अनुसार, अखिलेश सैनी अक्सर उर्मिला सैनी का मोबाइल फोन चेक करता था और जिन नंबरों पर उनकी बातचीत होती थी, उन लोगों को फोन कर पूछताछ भी करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बेटी का आरोप है कि इसी विवाद के चलते अखिलेश सैनी ने उनकी मां की हत्या कर दी।

फिलहाल, जब तक डीएनए जांच की रिपोर्ट नहीं आ जाती, शव की पहचान की पुष्टि नहीं हो जाती और लापता सिर बरामद नहीं हो जाता, तब तक संयोगितागंज और विदिशा पुलिस अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed