{"_id":"64f739fba1814998900c30ea","slug":"the-house-of-the-double-murder-accused-was-incompletely-demolished-the-victim-s-family-lodged-a-protest-in-fr-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: दोहरे हत्याकांड के आरोपी का मकान अधूरा तोड़ा, निगमायुक्त के सामने पीडि़त परिवार ने दर्ज कराया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: दोहरे हत्याकांड के आरोपी का मकान अधूरा तोड़ा, निगमायुक्त के सामने पीडि़त परिवार ने दर्ज कराया विरोध
Tue, 05 Sep 2023 07:54 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 05 Sep 2023 07:54 PM IST
सार
मंगलवार को हाथों मेें तख्तियां लेकर सेन समाज के लोग और घटना में मृृत युवकों केे परिजन निगमायुक्त हर्षिका सिंह से मिले। उन्होंने कहा कि आरोपी समाज में रहने लायक नहीं है। उसने निर्दोष लोगों पर फायरिंग की। जिसमें हमारे परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत युवकों के परिजन पहुंचे निगम मुख्यालय।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
इंदौर के खजराना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में श्वानों के विवाद में जीजा और साले की गोली मारकर हत्या करने वाले सुरक्षा गार्ड का घर अधूरा तोड़े जाने से पीडित परिवार और समाज के लोग नाराज हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को वे विरोध दर्ज कराने नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि निगम अफसरों ने दबाव में आकर दिखावे के लिए सिर्फ छज्जा गिराया, जबकि पूरा मकान अवैध बना है। निगमायुक्त ने कहा कि निगम का अमला मकान पूरा तोड़ सकता था, लेकिन तब वहां से पुलिस बल निकल गया था। उन्होंने फिर से बचे मकान को तोड़ने के निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को हाथों में तख्तियां लेकर सेन समाज के लोग और घटना में मृृत युवकों के परिजन निगमायुक्त हर्षिका सिंह से मिले। उन्होंने कहा कि आरोपी समाज में रहने लायक नहीं है। उसने निर्दोष लोगों पर फायरिंग की। इसमें हमारे परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। यदि उसका परिवार फिर बस्ती में रहने आ गया तो विवाद की स्थिति बनेगी। आरोपी का मकान पूरा तोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
करणी सेना ने किया था कार्रवाई का विरोध
सप्ताह भर पहले नगर निगम और पुलिस बल बस्ती में मकान तोड़ने पहुंचा था, लेकिन तब वहां करणी सेना के कार्यकर्ता आ गए और मकान नहीं तोड़ने का दबाव बनाते रहे। उन्होंने काफी देर तक नारेबाजी भी की। पुलिस बल भी मौके पर तैनात था, विरोध के कारण कार्रवाई थोड़ी देर के लिए रुकी, लेकिन बाद में अफसर मकान के आगे के हिस्से को तोड़ कर चले गए। जिस गैलरी में खड़े रहकर आरोपी गार्ड ने गोलियां चलाई थी। सिर्फ उस हिस्से को ही निगम ने गिराया। अब निगम फिर से मकान तोड़ेगा।
बता दें, कुत्तों के लड़ने के विवाद में सिरफिरे गार्ड राजपाल ने 17 अगस्त की रात घर के सामने रहने वाले दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गैलरी में खड़े होकर उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस घटना में दो युवकों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग छर्रे लगने से घायल हो गए थे।
