फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The gun fell and the bullet went off, the girl standing in the bank got injured

Indore News:बंदूक गिरी और चल गई गोली, बैंक में खड़ी युवती हो गई घायल

Fri, 30 Dec 2022 10:22 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 30 Dec 2022 10:22 AM IST
सार

एक बैैंक में केवायसी अपडेट कराने आई युवती पैरों में गोली लगने से घायल हो गई। टेबल पर टिकाकर रखी बंदूक गिरी और उसमे से गोली निकाल कर युवती के पैरों मेें जा लगी। 

विज्ञापन
The gun fell and the bullet went off, the girl standing in the bank got injured
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के एक बैंक के सुरक्षा गार्ड की लापरवाही की वजह से एक युवती घायल हो गई। गार्ड की बंदूक गिरने से गोली चल गई जो युवती के पैरों में लग गई। युवती को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा और उसके पैरों से गोली के छर्रे निकाले गए।
विज्ञापन

घटना एरोड्रम क्षेत्र के साधना नगर स्थित एसबीआई बैंक परिसर में हुई। सांवरिया नगर निवासी  26 वर्षीय युवती सपना पांचाल बैंक में केवाईसी अपडेट कराने गई थी। तब बैंक बंद कराने का समय भी हो रहा था। गार्ड ने अपनी बंदूक टेबल के पास टिका कर रख दी थी। युवती टेबल के पास स्लिप निकालने पहुंची तो धक्के से बंदूक गिर गई और अचानक गोली चल गई।
विज्ञापन

 गोली के छर्रें युवती के पैरों में लग गए। उसे अस्पताल पहुंचाया गया और डॉक्टरों ने पैरों से  छर्रे ऑपरेशन का निकालें। पुलिस ने इस मामले में बैंक के गार्ड रामदास पाल निवासी नंदबाग पर मानव वध के प्रयास के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने माना कि गार्ड ने 12 बोर की लोडेड बंदूक लापरवाही पूर्वक छोड़ दी थी जिससे यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 नहीं मिला लुटेरों का सुराग
 छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में लोहा व्यापारी से दस लाख रुपये लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले  बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बदमाशों ने व्यापारी पर चाकू से हमला भी किया था। व्यापारी अस्पताल में भर्ती है। पहले भी  एक अन्य व्यापारी के साथ क्षेत्र में लूट की घटना हो चुकी है। इन घटनाओं को लेकर लोह व्यापारी शुक्रवार को अपने व्यापार बंद रखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed