फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The area around the new Yashwant Sagar pond will also be included in the green belt in the master plan.

Indore: मास्टर प्लान मेें नए यशवंत सागर तालाब के आस पास का हिस्सा भी ग्रीन बेेल्ट में शामिल होगा

Mon, 17 Jul 2023 06:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 17 Jul 2023 06:36 PM IST
सार

79 गांवों का ड्राफ्ट प्लान नगर तथा ग्राम निवेश तैयार कर रहा है। इस कारण सभी तरह की अनुमतियों पर इन गांवों में रोक लगी है। अफसरों प्लानिंग एरिया में गांवों को शामिल करने के पहले जितनी अनुमतियां जारी हुई थी, उसे ही मान्य किया जाएगा।

विज्ञापन
The area around the new Yashwant Sagar pond will also be included in the green belt in the master plan.
यशवंत सागर तालाब के आसपाास का हिस्सा होगा ग्रीन बेल्ट - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर का मास्टर प्लान एरिया में 79 गांवों को शामिल किया गया है। इसेे जोड़कर ही अब नगर तथा ग्राम निवेश विभाग नए मास्टर प्लान को बना रहा है और शहर के आसपास नए ग्रीन बेेल्ट भी उसमे शामिल हो सकते हैै। 2008 के मास्टर प्लान में सिरपुर, यशवंत सागर, पिपलियापाला के आसपास के हिस्सों को ग्रीन बेल्ट में शामिल किया गया था। 79 गांवों में सबसे बड़ा तालाब यशवंत सागर भी शामिल है। इसके आसपास की सेटेलाइट इमेज, मैदानी सर्वे नगर तथा ग्राम निवेश विभाग ने किया है और उसके आसपास का बड़ा हिस्सा नए मास्टर प्लान के ग्रीन बेेल्ट मेें शामिल होगा, ताकि तालाब की चैनलों पर निर्माण न हो। इसके अलावा गुलावट के आसपास के गांव भी ग्रीन बेेल्ट मेें होंगे।

विज्ञापन

नहीं हो रहे नक्शे मंजूर

79 गांवों का ड्राफ्ट प्लान नगर तथा ग्राम निवेश तैयार कर रहा है। इस कारण सभी तरह की अनुमतियों पर इन गांवों में रोक लगी है। अफसरों के अनुसार प्लानिंग एरिया में गांवों को शामिल करने के पहले जितनी अनुमतियां जारी हुई थी, उसे ही मान्य किया जाएगा।

विज्ञापन

9 प्रतिशत बची हरियाली

2021 तक के लिए बने मास्टर प्लान में हरियाली का प्रतिशत 14 था, लेकिन वास्तविकता में 9 प्रतिशत हरियाली बची है। पिपल्यापाला, द्वारकापुरी, प्रजापत नगर, कैलोद करताल जैसे ग्रीन बेेल्ट के हिस्सों में अवैध काॅलोनियां बन चुकी है। अब नए मास्टर प्लान मेें ग्रीन बेेल्ट ने नए हिस्से भी जुड़ेगे। सबसे बड़ा ग्रीन बेल्ट यशवंत सागर के आसपास का होगा। 79 गांवों में फूल कराडि़या, मुरादपुरा, हातोद,खजूरिया भी शामिल है। नगर निगम सीमा में जो 29 गांव शामिल है। वे भी मास्टर प्लान में लिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह गांव यशवंत सागर और गंभीर नदी के आसपास है। इनके हिस्से ग्रीन बेल्ट में शामिल हो सकते है। इसके अलावा पुवार्डा जुनार्दा भी शिप्रा नदी किनारे है। नदी के आसपास के हिस्सों को भी ग्रीन बेल्ट मेें लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed