फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   terrorist mohammad sharif ansari in indore

Indore News: 56 मौतों का गुनाहगार इंदौर पहुंचा, सीरियल ब्लास्ट में हो चुकी है उम्र कैद की सजा

Sun, 16 Jul 2023 10:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 16 Jul 2023 10:31 PM IST
सार

इंदौर का दौलतगंज इलाका बना छावनी, भारी पुलिस बल तैनात, स्थानीय इंटेलिजेंस को भी किया गया अलर्ट
 

विज्ञापन
terrorist mohammad sharif ansari in indore
दौलतगंज में कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सीरियल ब्लास्ट का आरोपित मोहम्मद शफीक इंदौर आया है। उसकी पत्नी रिजवाना की मौत पर वह शोक व्यक्त करने के लिए इंदौर पहुंचा है। इसके लिए उसने पांच दिन का पैरोल मांगा था। गुजरात पुलिस उसे पैरोल पर इंदौर लाई है। उसके आने से इंदौर का दौलतगंज इलाका इन दिनों छावनी बना हुआ है। यहां पर भारी पुलिस बल तैनात है। शफीक को अहमदाबाद कोर्ट से उम्रकैद की सजा हो चुकी है। शफीक ने पत्नी रिजवाना की मौत होने पर कोर्ट से पैरोल मांगा था। आतंकी के इंदौर आने पर स्थानीय इंटेलिजेंस भी अलर्ट है।
विज्ञापन


उज्जैन का रहने वाला है ससुराल इंदौर में है
पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर के मुताबिक शफीक सिमी आतंकी सफदर नागौरी और आमिल परवेज का साथी रहा है। 15 वर्ष पूर्व शफीक को गुजरात एटीएस ने सीरियल ब्लास्ट के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसमें 56 लोगों की जान गई थी। मोहम्मद शफीक पुत्र अब्दुल बारी अंसारी मूलत: उज्जैन का रहने वाला है।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व शफीक की पत्नी रिजवाना की मौत हो गई। वह इंदौर के दौलतगंज में अपने माता-पिता के पास रहती थी।

50 से अधिक पुलिसकर्मी और कमांडो लगे चौकसी में
एसआइ राजलल्लन मिश्रा के मुताबिक शफीफ ने रिजवाना की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए पैरोल मांगा था। हाई कोर्ट ने उसका पांच दिन का पैरोल स्वीकृत किया था। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस शनिवार रात शफीक को कड़ी सुरक्षा में इंदौर लेकर पहुंची। एसीटी और निरीक्षक स्तर के 17 पुलिसकर्मी गुजरात से आए हैं। पुलिस आयुक्त ने 30 पुलिसकर्मियों को इंदौर पुलिस लाइन से लगाया है। बम धमाकों का आरोपित होने के कारण सशस्त्र कमांडो भी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कमरे में रुका वहां पर भी चार कमांडो
एसआइ के मुताबिक, शफीक को कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार दोपहर लुनियापुरा कब्रिस्तान ले जाया गया। इसके बाद ससुर मो. शकील के घर दौलतगंज में रोका। शफीक को जिस कमरे में रखा, वहां भी चार कमांडो रहते हैं। चार सशस्त्र कमांडो बाहर पहरा देते हैं। ससुराल के घर ले जाने के पहले पुलिस ने परिवार के प्रत्येक सदस्य और रिश्तेदारों का ब्योरा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed