फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Terror of knifemen again in Indore

Indore: इंदौर में फिर चाकूबाजों का आतंक, 10वीं के बच्चों को किया घायल, महिला पर भी जानलेवा हमला

Fri, 13 Oct 2023 07:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 13 Oct 2023 07:14 PM IST
सार

शहर में चाकूबाजी की घटनाओं से प्रशासन भी सकते में है। लगातार चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी वजह से कुछ दिन पहले कई चाकूबाजों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई थी। 
 

विज्ञापन
Terror of knifemen again in Indore
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार देर रात 10वी के छात्रों पर हमला हुआ और शुक्रवार दिन में एक महिला को गंभीर घायल कर दिया गया। एक घटना नशे में और दूसरी प्रापर्टी के विवाद में होना बताई गई है। 
विज्ञापन


ससुराल वालों से चल रहा प्रापर्टी का विवाद
इंदौर-महू टोल नाके पर शुक्रवार को नीलाफोर (37) पति मोहम्मद शहजाद निवासी भंवर अपार्टमेंट पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। महिला सैफी नगर में रहती है। भाई इमरान ने बताया कि नीलोफर के पति की मौत हो चुकी है। वर्तमान में वह चंदन नगर इलाके में परिवार से अलग रह रही है। उसके तीन बच्चे हैं। उसे बड़े भाई का कॉल आया कि बहन पर हमला हुआ है। इसके बाद वह सीधे एमवाय अस्पताल पहुंचे हैं। नीलोफर नौकरी करती है। बताया जाता है कि कोर्ट में वह किसी मामले गवाही देने जा रही थी। नीलोफर का अपने ससुराल वालों से ही प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। जानकारी के मुताबिक वह तीन साल से अपने ससुराल से अलग रहकर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। परिवार की असलपुर महू में करोड़ों रुपए की जमीन थी। जिसे लेकर नीलोफर ने महू में केस किया था। इसे लेकर नीलोफर को धमकियां भी मिल रही थी। नीलोफर अभी बोलने की स्थिति में नही है।
विज्ञापन


नशे में छात्रों को किया घायल
अन्नपूर्णा थाना इलाके में आरोपियों ने घर के बाहर खड़े 10वीं के छात्र और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को उपचार के लिए यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रेवेन्यू नगर का है। यहां रहने वाले स्टूडेंट मयंक पुत्र नरेश वर्मा पर इलाके में ही रहने वाले मनी नामक लड़के ने साथियों के साथ चाकू से कई वार किए। परिवार के लोगों बताया कि रात में मयंक और उसके दोस्त बाहर थे। तभी आरोपी मनी और उसके साथी आए और अपशब्द कहने लगे। इसके बाद आरोपियों ने चाकू निकाला और ताबड़तोड़ तीन वार मयंक पर कर दिए। वहीं उसे बचाने आए दो अन्यू स्टूडेंट हेमराज और आयुष पर भी चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी नशे में थे। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed