फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   surya sukham colony fraud colonizer complaint

Indore News: सौ परिवार कालोनी में कैद, कालोनाइजर ने बंद किया आने जाने का एकमात्र रास्ता

Wed, 26 Apr 2023 07:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 26 Apr 2023 07:04 PM IST
सार

कलेक्टर कार्यालय में हुई शिकायत, रहवासी बोले- मुख्य मार्ग ही बंद कर दिया अब हम कहां से घर के लिए आवाजाही करें
 

विज्ञापन
surya sukham colony fraud colonizer complaint
कलेक्टर कार्यालय में हुई शिकायत - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की सूर्यसुखम कालोनी 2004 में बसाई गई। यहां पर वर्तमान में सौ परिवार रहते हैं जिनमें पांच सौ से ज्यादा सदस्य हैं। रहवासियों का आरोप है कि कालोनी में आने जाने का एक ही रास्ता है जिसे कालोनाइजर ने बंद कर दिया है। इस वजह से रहवासियों को बाउंड्रीवाल तोड़कर लंबे रस्ते से आवाजाही करना पड़ रही है। रहवासियों ने कलेक्टर कार्यालय में इसकी शिकायत भी की है। 
विज्ञापन


कुलभूषण कुक्की और पुनीत जैन के खिलाफ शिकायत
रहवासियों ने कलेक्टर जनसुनवाई में कालोनाइजर कुलभूषण कुक्की और पुनीत जैन के खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि कालोनाइजर ने वादे के मुताबिक कई काम अधूरे छोड़े। हमें कालोनी में गार्डन का निर्माण करके देने की बात कही गई थी लेकिन आज तक उसका काम नहीं हुआ है। वहीं कालोनी में आने जाने का एकमात्र रास्ता भी बंद कर दिया गया है। रहवासियों ने बताया कि जब हमने मकान खरीदे तो हमें यही मुख्य मार्ग बताया गया था। इसके अलावा कालोनी में आने जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं था। अब इस एकमात्र रास्ते को बंद कर दूसरी तरफ निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे लोग कालोनी में ही कैद हो गए हैं। 
विज्ञापन


बाउंड्रीवाल तोड़कर अस्थाई रास्ता बनाया
यहां रहने वाले मनोज परमार ने बताया कि एकमात्र रास्ता बंद होने पर उन्होंने कालोनी की बाउंड्रीवाल तोड़कर अस्थाई रूप से रास्ता बनाया है। रहवासियों का कहना है कि यह रास्ता पास की मूसाखेड़ी बस्ती में खुलता है और हमें मुख्य मार्ग तक जाने के लिए कई किमी घूमकर जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
रहवासियों ने बताया कि उन्होंने नगर निगम में इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कालोनाइजर ने शिकायत के बाद भी दीवार बनाना बंद नहीं किया और रास्ता बंद कर दिया। अब निगम में सुनवाई नहीं होने की वजह से वह कलेक्टर कार्यालय में शिकायत करने के लिए आए हैं। 


मैंने रास्ता नहीं रोका, जांच में सब साफ हो जाएगा
अमर उजाला ने जब इस मामले में कालोनाइजर कुलभूषण कुक्की से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं सोसायटी का पूर्व अध्यक्ष था। हमने किसी का रास्ता नहीं रोका है। मुझे बदनाम किया जा रहा है। मामला जनसुनवाई में गया है तो जांच होगी। जांच में सब साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed