{"_id":"65eed43332a1bf99b3089d30","slug":"sumitra-mahajan-loksabha-election-2024-congress-leaders-in-bjp-statement-indore-news-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: भाजपा में आ रहे कांग्रेसी हमारे नियमों से रहें तो अच्छा, लोकसभा टिकट की चिंता आप मत करिएः ताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: भाजपा में आ रहे कांग्रेसी हमारे नियमों से रहें तो अच्छा, लोकसभा टिकट की चिंता आप मत करिएः ताई
Mon, 11 Mar 2024 03:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:21 PM IST
सार
भाजपा की तरफ से महिला को लोकसभा टिकट मिलने की चर्चा के बीच ताई ने कहा इसकी चिंता नहीं करें, जिसे भी टिकट मिलेगी मिलकर जिताएंगे।
विज्ञापन
सुमित्रा महाजन
- फोटो : facebook/sumitramahajan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में भाजपा की तरफ से लोकसभा की टिकट किसे मिलेगी इसकी चर्चा जोरों पर है। कुछ दिन पहले कैलाश विजयवर्गी ने यह बयान दिया था कि महिला को टिकट दी जा सकती है। इस बीच पूर्व लोकसभा स्पीकर और इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन 'ताई' ने बयान दिया है। महिला को टिकट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि घोषणा हो जाएगी, आप लोगों को चिंता क्यों हो रही है। जो लोग घोषणा करने वाले हैं, वे कर देंगे, मैं तो अब कहीं भी नहीं हूं। सोमवार को विजय नगर जोन कार्यालय में ताई जोन इंचार्ज के पदभार ग्रहण में आईं थीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। ताई ने कहा कि चुनाव समिति लोकसभा प्रत्याशी का नाम तय करेगी। जिसके भी नाम की घोषणा होगी, हम सब मेहनत करके उन्हें अच्छे वोटों से जिताएंगे।
कांग्रेस के नेता हमारे नियमों से रहें तो अच्छा
हाल ही में कांग्रेस के भी कई बड़े नेता भाजपा में आए हैं। इस पर ताई ने कहा कि जो हमारे परिवार में आया वो हमारे परिवार का हो गया। वो हमारे परिवार के नीति-नियमों के अनुसार रहेगा तो अच्छा रहेगा। हमारे परिवार के नीति नियम अच्छे हैं। वो उसके अनुसार चलने लगे तो यही ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का मंत्र है।
क्या कहा था कैलाश विजयवर्गीय ने
कुछ दिन पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए इंदौर से महिला को टिकट दिए जाने की बात कही थी। इससे अटकलें लगने लगीं थी कि वर्तमान सांसद शंकर लालवानी का टिकट कट सकता है। हालांकि, बाद में कैलाश बैकफुट पर आ गए थे उन्होंने कहा था कि वह तो एक मजाक था।