फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Suddenly, Railway Minister Ashwini Vaishnav reached the railway station to visit, asked to speed up the projec

Indore: अचानक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दौरा करने पहुंचे रेलवे स्टेशन, प्रोजेक्टों में तेजी लाने को कहा

Sun, 30 Jul 2023 08:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 30 Jul 2023 08:57 PM IST
सार

सांसद लालवानी ने कहा कि 'मैंने मंत्री वैष्णव से इंदौर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण का आग्रह किया और उन्होंने उदारतापूर्वक इसे स्वीकार किया। मंत्री ने इंदौर से जुड़े प्रोजेक्ट की रिपोर्ट अगले दो दिनों में दिल्ली भेजने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Suddenly, Railway Minister Ashwini Vaishnav reached the railway station to visit, asked to speed up the projec
मंत्री ने किया स्टेशन का दौरा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर मेें भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव अचानक रेलवे स्टेशन के दौरे पर पहुंच गए। उन्होंनेे अफसरों को इंदौर के प्रोजेक्टों में तेजी लाने को कहा। मुख्य स्टेशन की डिजाइन और यात्री सुविधाओं को लेकर उन्होंने सांसद शंकर लालवानी से चर्चा की। उन्होंने पार्क रोड रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को लेकर भी चर्चा की।

विज्ञापन

आमतौर पर रेलमंत्री का दौरा पहले से तय होता है और इसके लिए रेलवे काफी तैयारियां भी करता है लेकिन रविवार को बगैर तामझाम के अचानक मंत्री रेलवे स्टेशन जा पहुंचे। दरअसल सांसद लालवानी ने उनसे आग्रह किया था। अचानक दौरे की खबर से अधिकारी भी हैरान हो गए। इंदौर रेलवे स्टेशन का दौरा रेलमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं था। दौरे के बाद इंदौर से जुड़ी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट अगले 2 दिनों में दिल्ली भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन

सांसद लालवानी ने कहा कि 'मैंने मंत्री वैष्णव से इंदौर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण का आग्रह किया और उन्होंने उदारतापूर्वक इसे स्वीकार किया। मंत्री ने इंदौर से जुड़े प्रोजेक्ट की रिपोर्ट अगले दो दिनों में दिल्ली भेजने के लिए कहा है और मुझे आशा है कि इंदौर को निश्चित रूप से कुछ बड़ी सौगात मिल सकती है।' रेल मंत्री के निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed