फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Students went on leave after the murder, students staged a protest in front of the school

Indore: हत्या के बाद छुट्टी पर गए प्राचार्य, विद्यार्थियों नेे कर दिया स्कूल के सामने चक्काजाम

Mon, 31 Jul 2023 02:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 31 Jul 2023 02:31 PM IST
सार

समर्थ की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई,क्योकि उसने आरोपी छात्र का स्कूल में सिगरेट पीते हुए वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। विद्यार्थियों ने स्कूल प्राचार्य मनोज खोपकर के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन वे घटना के बाद ही छुट्टी पर चले गए।

विज्ञापन
Students went on leave after the murder, students staged a protest in front of the school
चक्काजाम करतेे छात्र छात्राएं - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर केे स्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्र की हत्या को लेकर स्कूल के विद्यार्थियों में रोष है। उन्होंने सोमवार को अपने ही स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और स्कूल के सामने सड़क पर बैठकर वाहन रोकने लगे। छात्र-छात्राएं इस बात को लेकर नाराज थे शिकायत के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ एक्शन लिया जाता तो छात्र समर्थ की जान बच सकती थी।

विज्ञापन

समर्थ की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई,क्योकि उसने आरोपी छात्र का स्कूल में सिगरेट पीते हुए वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।विद्यार्थियों ने स्कूल प्राचार्य मनोज खोपकर के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन वे घटना के बाद ही छुट्टी पर चले गए और विद्यार्थियों का सामना करने नहीं पहुंचे। सोमवार सुबह स्कूल खुला। विद्यार्थी स्कूल पहुंचे, लेकिन कक्षाएं अटेंड नहीं की। वे पहले परिसर में खड़े होकर प्राचार्य केे खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जब प्राचार्य छात्र के सामने नहीं आए तो उन्होंने स्कूल के बाहर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन

ट्रैफिक बाधित होने की जानकारी मिलने के बाद तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे विद्यार्थियों से कहा कि वे आरोपी छात्र को कड़ी सजा दिलाएंगे। इसके अलावा समय-समय पर स्कूल में भ्रमण कर जांच भी की जाएगी। इसके बाद छात्रों ने चक्काजाम समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

तुकोगंज थाना पुलिस के शासकीय स्वामी विवेकानंद स्कूल में शुक्रवार को 11 वीं कक्षा में सिगरेट पीने की शिकायत 12वीं के छात्र समर्थ कुशवाह ने शिक्षक से की थी। छात्र स्कूल परिसर में छुपकर सिगरेट पीता था। शिक्षक ने सिगरेट पीने वाले छात्र को डांटा तो उसने बदला लेने का फैसला लिया। समर्थ ने सिगरेट पीते हुए उसका वीडियो बना लिया था। गुस्से से भरे 11 वीं के छात्र ने 12 वीं के छात्र की चाकू मार दिया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान रात को उसने दम तोड़ दिया।



दोनों छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। शिकायत करने के बाद आरोपी ने समर्थ को बाहर बुलाया। समर्थ बाहर आया तो आरोपी ने उससे शिकायत की बात पर विवाद शुरु कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य छात्रों ने विवाद टालने की कोशिश की। आरोपी छात्र कह रहा था कि तूने मेरी शिकायत क्यों की। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकाला और समर्थ पर वार कर दिया। इसके बाद अन्य छात्र उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed