फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Students started stripping on the road in front of the police

Indore News: पुलिस के सामने सड़क पर ही कपड़े उतारने लगे छात्र, गाड़ियां रोककर देखने लगे वाहन चालक

Wed, 06 Sep 2023 02:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 06 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

छात्र बोले जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही सरकार हमारे कपड़े उतारने और नौकरियां छीनने में लगी हुई है। जब हम खुद कपड़े उतार रहे हैं तो दिक्कत हो रही है।
 

विज्ञापन
Students started stripping on the road in front of the police
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर में अजीब दृश्य निर्मित हो गया। पुलिस के सामने ही सैकड़ों की संख्या में छात्र कपड़े उतारने लगे। छात्र बोले सरकार जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही पर हकीकत यह है कि वह हमारे कपड़े उतारने और नौकरियां छीनने में लगी हुई है। इस पर जब पुलिस ने उन्हें समझाया तो बोले जब हम खुद कपड़े उतार रहे हैं तो आपको दिक्कत क्यों हो रही है। ये सभी छात्र विरोध प्रदर्शन करने के लिए डी डी गार्डन से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने इन्हें रोककर समझाया। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर कृषि विभाग के बैकलॉग पदों को भरे जाने की मांग को लेकर छात्रों ने डी डी गार्डन से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। हाल ही में 21 एवं 22 जुलाई को कृषि विभाग की ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बैकलॉग पदों को जोड़ने की मांग में यह रैली निकाली जा रही है। इनकी मांग है कि बैकलॉग पदों को 21 एवं 22 जुलाई को आयोजित हुई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा में सम्मिलित करें। युवाओं द्वारा निकाली जा रही रैली जैसे ही पालसिकर चौराहे पर पहुंची वैसे ही पुलिस ने छात्रों को रोक दिया। पुलिस ने कहा कि अर्धनग्न प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है इसके बाद रैली में शामिल सभी युवाओं ने कपड़े पहन लिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भी बता चुके परेशानी
छात्रों का कहना है कि हमें अर्धनग्न प्रदर्शन नहीं करने दिया गया लेकिन सरकार यहां पर हमारे कपड़े उतारने और हमारी नौकरियां छीनने में लगी हुई है। सरकार जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है लेकिन छात्रों की बात नहीं सुन रही। हम अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से कई बार मिल चुके हैं लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन में लगभग 300 स्टूडेंट्स शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed