फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Student who came for patwari exam dies bike collided with divider

Indore News: पटवारी की परीक्षा देने आए छात्र की मौत, दोस्त गंभीर, डिवाइडर से टकराई बाइक

Mon, 24 Apr 2023 09:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 24 Apr 2023 09:31 PM IST
सार

घटना राजेंद्र नगर में हुई। छात्र को सिर में गंभीर चोट लगी थी। पांच दिन पहले दोनों बाइक से इंदौर आए थे। दोनों को ही पटवारी की परीक्षा में शामिल होना था।

विज्ञापन
Student who came for patwari exam dies bike collided with divider
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में डिवाइडर से बाइक टकराने के बाद एक स्टूडेंट की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर घायल है जो जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना राजेंद्र नगर में हुई। छात्र को सिर में गंभीर चोट लगी थी। पांच दिन पहले दोनों बाइक से इंदौर आए थे। दोनों को ही पटवारी की परीक्षा में शामिल होना था। घर वापस जाते समय दोनों हादसे का शिकार हो गए थे। दोनों अस्पताल में भर्ती रहे जहां एक की मौत हुई।
विज्ञापन


राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि लोकेश (24) पुत्र गणपत डाबर निवासी ग्राम भामी बड़वानी अपने दोस्त राहुल के साथ इंदौर में 19 अप्रैल को आयोजित पटवारी की एग्जाम देने पहुंचा था। 17 अप्रैल को दोनों घर से निकले थे। बायपास पर उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी। पहले दोनों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया था। यहां से उन्हें मेडीस्क्वेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम लोकेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


खेती करता है परिवार
लोकेश ग्रेजुएशन के बाद पटवारी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिवार में बड़ा भाई राधे है जो अपने पिता के साथ खेती-किसानी का काम करता है। लोकेश के साथ उसके कॉलेज का दोस्त राहुल भी था। उसकी भी रविवार को सिर की सर्जरी हुई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed