फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   student burnt the principal by pouring petrol aag lagai bm college jalaya

Indore News: फेल होने से नाराज छात्र ने प्राचार्य को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर, शिक्षा जगत में आक्रोश

Mon, 20 Feb 2023 09:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 20 Feb 2023 09:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। समूचे शिक्षा जगत को झकझोर देने वाली इस घटना में एक छात्र ने प्राचार्य पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना बीएम कॉलेज इंदौर की है। प्रिंसिपल की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
student burnt the principal by pouring petrol aag lagai bm college jalaya
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के बीएम कॉलेज की प्राचार्य को छात्र ने पेट्रोल डालकर जला दिया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रोफेसर विमुक्ता शर्मा कॉलेज के फॉर्मेसी डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल हैं। सोमवार 20 फरवरी को शाम के समय यह घटना हुई। विमुक्ता इंदौर के शिक्षा जगत में डैडी के नाम से मशहूर (स्व.) प्रो.अशोक शर्मा की बहू हैं। प्रशासन की लापरवाही से शिक्षा जगत के लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


जैसे ही कार में बैठीं, आरोपी ने फेंका पेट्रोल
प्राचार्य कॉलेज से काम खत्म करके अपने घर के लिए निकल रही थीं। जैसे ही वे कार में बैठीं, छात्र ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कोई कुछ समझ पाता इतनी देर में प्रिंसिपल को आग ने घेर लिया। आरोपी छात्र का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


80 प्रतिशत झुलसीं प्राचार्य, आरोपी भी आया चपेट में
प्रिंसिपल 80 प्रतिशत तक जली हैं। बताया जा रहा है कि आशुतोष परीक्षा में फेल होने और बाद में मार्कशीट न मिलने से नाराज था और उसने यह वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आशुतोष को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी वारदात कर चुका है छात्र
सिमरोल थाने के टीआई आरएनएल भदौरिया ने बताया कि छात्र पहले भी कॉलेज में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उस पर चाकूबाजी की वारदात करने का भी एक मामला है। उसने कॉलेज के प्रोफेसर विजय पटेल भी चाकू से हमला किया था। पुलिस टीम कॉलेज से साक्ष्य जुटा रही है और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। 


मार्कशीट न मिलने से नाराज था छात्र
देहात एसपी भगवत प्रसाद बिरदे ने बताया कि छात्र मार्कशीट न मिलने से नाराज था। प्रिंसिपल को आग लगाने के बाद वह खुद भी आत्महत्या करने तिंछाफॉल गया जहां उसे लोगों ने पकड़ा। वहां उसने खुद को भी आग लगा ली थी। छात्र उज्जैन के पास नागदा का रहने वाला है। वह सातवें सेमेस्टर में फेल हो गया था और इसके बाद उसने सातवें और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा एक साथ दी थी। जुलाई 2022 में वह पास हो गया था लेकिन कॉलेज ने उसकी मार्कशीट रोक रखी थी जिसकी वजह से वह कॉलेज प्रबंधन से नाराज था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed