Indore: इंदौर के मंदिर में प्रतिमा तोड़ी,नाराज भक्तों ने किया चक्काजाम
शुक्रवार सुबह मंदिर संभालने वाले रघुनाथ महाराज को सबसे पहले मंदिर में मूर्तियां तोड़े जाने का पता चला। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मूर्ति तोड़े जाने का केस दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सुपर काॅरिडोर क्षेत्र मेें एक हनुमान मंदिर में भगवान की प्रतिमा तोड़े जाने से भक्तों और साधु संतों में रोष व्याप्त हो गया। साधु धरने पर बैठे और भक्तों ने चक्काजाम कर दिया। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। मूर्तियां किसने खंडित की। यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर में किसी ने शनि महाराज बगलामुखी माता और संत शिरोमणी सेन महाराज की मूर्तियां तोड़ दी।
भक्त सुबह मंदिर पहुंचे तो मूर्तियां टूटी देख भड़क गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने तक संत धरने पर बैठ गए। इस बीच हिन्दू जागरण मंच और सेन समाज के लोग भी मौके पर आ गए और वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। माहौल गरमाता देख आसपास के थानों का बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस अफसर नाराज भक्तों को समझाकर अांदोलन समाप्त करने के प्रयास में जुटे रहे। बाद में मौके पर अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर मौके पर पहुंचे और चक्काजाम समाप्त करवाया।
शुक्रवार सुबह मंदिर संभालने वाले रघुनाथ महाराज को सबसे पहले मंदिर में मूर्तियां तोड़े जाने का पता चला। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मूर्ति तोड़े जाने का केस दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि मंदिर 40 साल पुराना है। पहले मंदिर की गौशाला भी बनी थी। जिसे सोसायटी के कुछ लोगों ने जमीन सोसायटी की होने का हवाला देकर तोड़ दिया। इसके बाद अब मंदिर की मूर्तियां खंडित होने का मामला सामने आया है।
