फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Startup Park super corridor indore

Startup Park: मध्यभारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप पार्क कर रहा अनुमतियों का इंतजार, नहीं शुरू हुआ काम

Tue, 12 Dec 2023 06:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 12 Dec 2023 06:11 PM IST
सार

कई विभागों से अनुमति रुकने की वजह से सुपर कोरिडोर पर आने वाले स्टार्टअप पार्क का काम शुरू नहीं हो पाया है। 
 

विज्ञापन
Startup Park super corridor indore
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के दो महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट कन्वेंशन सेंटर और स्टार्टअप पार्क का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सुपर कारिडोर पर तय इन दोनों प्रोजेक्ट्स में अनुमति की उलझनें आ रही हैं। एक ओर जहां कन्वेंशन सेंटर के भू-उपयोग की फाइल भी शासन ने लौटा दी है वहीं स्टार्टअप पार्क की ऊंचाई बढ़ाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। दोनों महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में कंसल्टेंसी की नियुक्ति की जा चुकी है इसके बावजूद काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। 
विज्ञापन


दुनियाभर के स्टार्टअप को मिलेगी जगह
इंदौर में मध्यभारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप पार्क बनाया जा रहा है। इसमें शहर और प्रदेश के साथ देशभर के स्टार्टअप को जगह देने की योजना है। इसके ठीक सामने से मेट्रो निकलने वाली है और आसपास वन विभाग की जमीन भी आ रही है। अधिकारियों की मानें तो अभी कई विभागों से अनुमति नहीं मिली है जिस वजह से प्रोजेक्ट जमीन पर नहीं उतर पा रहा है। इसकी डिजाइन फाइनल करने के लिए दुनिया की कई प्रमुख कंपनियों को आमंत्रित किया गया था। इसके बाद एक कंपनी तय कर इसकी डिजाइन फाइनल की गई और जमीन तय की गई। बताया जा रहा है कि इसे तीन ब्लाक में बनाया जाएगा और यह 27 मंजिला होगा। इसकी ऊंचाई बढ़ाने की अनुमति मांगी गई है लेकिन शासन स्तर पर अनुमति लंबित होने से भी काम आगे बढ़ने में परेशानी आ रही है। 
विज्ञापन


कहां किसे जगह मिलेगी यह भी तय नहीं
आईडीए, नगर निगम और अन्य सभी विभाग इस प्रोजेक्ट को लेकर कई बैठकें कर चुके हैं लेकिन अभी तक यह भी तय नहीं हो पाया है कि स्टार्टअप की मंजिलों को किस कैटेगिरी में बांटा जाएगा। इसमें स्माल, मीडियम और लार्ज लेवल के स्टार्टअप रहेंगे लेकिन किसे कहां जगह मिलेगी और कितनी जगह मिलेगी यह प्लान भी अभी तक नहीं बन पाया है। इस पर अधिकारियों और स्टार्टअप कंसल्टेंट्स की अलग अलग राय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed