{"_id":"633669bbd00a646f975550d0","slug":"speeding-bike-collided-with-truck-parked-in-darkness-three-killed-accident-on-indore-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक वेटनरी डॉक्टर समेत तीन की मौत, इंदौर बायपास पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक वेटनरी डॉक्टर समेत तीन की मौत, इंदौर बायपास पर हादसा
Fri, 30 Sep 2022 09:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 30 Sep 2022 09:29 AM IST
सार
इंदौर बायपास के पास गुरुवार देर रात एक बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई, हादसे में एक वेटनरी डॉक्टर समेत वेटनरी कॉलेज के दो कर्मचारियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर बायपास पर गुरुवार देर रात सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक वेटरनरी डॉक्टर है, जबकि दो अन्य वेटरनरी कॉलेज के कर्मचारी हैं। जानकारी के अनुसार तीनों युवक रात को बाइक से देवास जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ओमेक्स टाउनशिप के सामने ब्रिज के पास महू की तरफ से बाइक से आ रहे तीन बाइक सवार ब्रिज के समीप खड़े ट्रक में घुस गए। ट्रक अंधेरे में खड़ा था और बाइक की रफ्तार भी तेज थी। टक्कर लगने के बाद तीनों युवक लहुलुहान अवस्था में सड़क पर गिर गए। बायपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रितेश पिता जगमोहन यादव निवासी पिपरिया मल्हार, रोहित यादव निवासी पिपरिया मल्हार और राजा पिता राजेश यादव निवासी देवास के रूप में हुई है। रितेश वेटरनरी अस्पताल में डॉक्टर था। राजा और रोहित वेटरनरी कॉलेज में काम करते थे। देर रात परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीनों घर पर बताए बगैर ही निकले थे। बाइक सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। हाथ-पैर के अलावा तीनों को सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। यदि हेलमेट पहना होता तो युवकों की जान बच सकती थी। प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार बाइक की गति भी काफी तेज थी।