फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Smriti Palash wedding postponed: A day before the heart attack, Smriti's father was supposed to be there late

smriti palash wedding postponed: हार्ट अटैक के एक दिन पहले देर रात तक जागे थे स्मृति के पिता, डांस भी किया

Mon, 24 Nov 2025 09:41 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 24 Nov 2025 09:41 AM IST
सार

डाॅक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने की वजह शारीरिक, मानसिक तनाव, थकान बताया है। स्मृति के पिता शनिवार को महिला संगीत में शामिल हुए थे और स्टेज पर अपनी बेटी के लिए तेरी कुड़माई के दिन आ गए गीत पर डांस भी किया था। वे देर रात तक जागे थे।

विज्ञापन
Smriti Palash wedding postponed: A day before the heart attack, Smriti's father was supposed to be there late
स्मृति अपने पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना महाराष्ट्र के सांगली के सर्वहित अस्पताल में भर्ती हैं। रात भर वे डाॅक्टरों की निगरानी में रहे। उनकी हालत में सुधार है, लेकिन उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। इस कारण उनकी एंजियोग्राफी भी नहीं की जा सकी।

विज्ञापन

विज्ञापन


डाॅक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने की वजह शारीरिक, मानसिक तनाव, थकान बताया है। स्मृति के पिता शनिवार को महिला संगीत में शामिल हुए थे और स्टेज पर अपनी बेटी के लिए तेरी कुड़माई के दिन आ गए गीत पर डांस भी किया था। वे देर रात तक जागे थे। मंच के आगे तेज शोर करते स्पीकर भी थे और पिता आगे की सीट पर ही बैठे थे। कई बार तेज आवाज के कंपन से भी दिल पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शादी टली तो लौटे मेहमान

अपने पिता की गैरमौजूदगी में स्मृति अपने मंगेतर इंदौर के पलाश मुछाल के साथ शादी के सात फेरे नहीं लेना चाहती है। कुछ रिश्तेदारों ने यह भी कहा कि हल्दी लगने के बाद वैवाहिक रस्में पूरी करना होती हैं, लेकिन स्मृति ने कहा कि जब तक पिता ठीक नहीं होंगे, वह शादी नहीं करेगी। इसके बाद परिवार के लोग भी उसके फैसले के साथ खड़े रहे और पलाश के परिजनों ने भी अपनी होने वाली बहू के फैसले का समर्थन किया। शादी में शामिल होने के लिए इंदौर से भी कुछ मेहमान गए थे। वे वापस लौटने लगे हैं।

शादी की अगली तिथि तय नहीं
अभी शादी की अगली तिथि के बारे में परिजनों ने कोई खुलासा नहीं किया है। पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना रविवार को विवाह बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन सुबह नाश्ता करते समय स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को दिल में दर्द उठा था। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डाॅक्टरों ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed