फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Shri Krishna Janmashtami will be celebrated for two days in Indore, temple is decorated and ready.

Indore: इंदौर में दो दिन मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिर सजकर तैयार

Tue, 05 Sep 2023 09:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 05 Sep 2023 09:57 PM IST
सार

 मंदिर की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा अौर कृष्ण पालने में विराजेंगे। इसके अलावा बांके बिहारी मंदिर में भी बुधवार को कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा,जबकि यशोदा मंदिर में गुरुवार को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami will be celebrated for two days in Indore, temple is decorated and ready.
गोपाल मंदिर में मंगलवार से ही भक्तों की भीड़ लग गई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कृष्ण जन्माअष्ठमी का माहौल इंदौर में नजर आने लगा हैै।इंदौर में दो दिन जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। राजवाड़ा के गोपाल मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है और फूलों से सजाया गया हैै।

विज्ञापन


मंगलवार को भक्त भजनों पर नाचते रहे। यहां बुधवार रात को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मंदिर में काफी भीड़ उमड़ती है, इसलिए मंदिर की तरफ जाने वाला हिस्सो नो व्हीकल जोन रहेगा। मंदिर की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा और कृष्ण पालने में विराजेंगे। इसके अलावा बांके बिहारी मंदिर में भी बुधवार को कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा,जबकि यशोदा मंदिर में गुरुवार को जन्मोत्सव मनाया जाएगा।इन मंदिरों को भी सजाया गया है। इस्कान मंदिर मेें भी भजनों का आयोजन होगा। 

विज्ञापन

यादव समाज निकालेगा शोभायात्रा

यादव अहीर समाज केन्द्रीय समिति इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर गुरुवार को बड़ा गणपति चौराहे से शोभायात्रा निकालेगी। इसके लिए समाज के अलग-अलग संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है। शोभायात्रा में भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित सात झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। महिलाएं चांदी के रथ में विराजित भगवान कृष्ण के रथ को अपने हाथों से खींचते हुए चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा और वृंदावन के कलाकार सड़कों पर अपनी नृत्य कला की छटा बिखेरेंगे। शोभायात्रा में भजन, गरबा मंडलियां और महिलाओं का अखाड़ा भी अपनी प्रस्तुतियां देते हुए चलेंगे। मंगलवार को तैयारियों को लेकर समाजजनों की पाटनीपुरा क्षेत्र में एक बैठक भी हुई। शहर के अन्य हिस्सों से भी शोभायात्राएं निकलेंगी। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed