फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   share market investment frauds

Indore News: बड़ी कंपनी के निवेश सलाहकार ने लोगों से 69 लाख रुपए ठगे, पत्नी की कंपनी में लगा दिया पूरा पैसा

Tue, 05 Sep 2023 10:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 05 Sep 2023 10:52 PM IST
सार

इंदौर में शेयर बाजार में फायदे का लालच देकर निवेश सलाहकार ने लोगों को ठगा, सीहोर में पत्नी के नाम से कंपनी बनाई और पूरा पैसा वहां पर लगा दिया
 

विज्ञापन
share market investment frauds
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शेयर बाजार में निवेश के बाद फायदे का लालच देकर ठगने वाले लगातार पकड़े जा रहे हैं। इंदौर में कई फर्जी निवेश कंपनियों के बाद अब इस तरह के ठग भी पकड़ में आ रहे हैं जो खुद को इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताकर लोगों का पैसा लूट लेते हैं। इसी तरह के एक मामले में दौर क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने लोगों से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 68 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली। आरोपी पहले खुद एक रिसर्च कंपनी में काम करता था। इसके बाद वह इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बन गया। यहीं से उसने लोगों को ठगना शुरू किया। बाद में यह पैसा अपनी पत्नी के नाम दुकान खोलकर उसमें निवेश कर दिया। 
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी ने साल 2021-22 में पर्सनल बैंक अकाउंट से शेयर मार्केट में लाखों रुपए निवेश कर लोगों को अधिक फायदे का लालच दिया। जब लोगों ने पैसा लगा दिया तो कुछ दिन के बाद वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष पुत्र राकेश साहू को पकड़ा है। आशीष भोपाल में कैंची छोला गली नंबर-1 का रहने वाला है जो फिलहाल सीहोर में शिवाजी नगर, कुलकुला मंदिर, इंग्लिश पुरा थाना के पास रह रहा था। 
विज्ञापन


आरोपी 2016 में इंपेक्ट रिसर्च कंपनी में काम करता था। यहां से काम सीखने के बाद उसने मध्यम वर्गीय लोगों को अपनी बातों में फंसालकर निवेश के नाम पर लाखों रुपए लेना शुरू कर दिए। आरोपी ने पहले अपने अकाउंट में रुपए लेता था इसके बाद उसने पत्नी के नाम से सीहोर में हर्बल प्रोडक्ट की कंपनी खोली। उसने हर्बल प्रोडक्ट की एक दुकान भी यहां पर खोली। इसमें उसने लोगों का पूरा पैसा निवेश कर दिया। वह यहीं से डी मेट अकाउंट में लोगों के रुपए ट्रांसफर करता था। इसके लिए उसने खुद की एंजल ब्रोकरिंग फर्म भी बना ली थी। आशीष ने कई लोगों से 68 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है। उससे पूछताछ कर पुलिस पता कर रही है कि पूरा पैसा उसने कहां कहां निवेश किया है और कितना खर्च कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed