फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   First cold day of the season in Indore, mercury dropped six degrees below normal

Indore Weather: इंदौर में सीजन का पहला कोल्ड डेे, सामान्य से छह डिग्री गिरा पारा

Wed, 04 Jan 2023 07:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 04 Jan 2023 07:37 PM IST
सार

इंदौर में दिन का तापमान बुधवार को सामान्य से छह डिग्री कम रहा और मंगलवार सीजन का पहला कोल्ड डे घोषित हुआ।  बुधवार को दिन का तापमान 19.4 डिग्री सेेल्सियस रहा।

विज्ञापन
First cold day of the season in Indore, mercury dropped six degrees below normal
इंदौर में बुधवार को हो सकता है कोल्ड डे - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर मेें ठंड का असर अब बढ़ने लगा है। मंगलवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। पारा 7.3 डिग्री तक लुढ़क गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रही। उधर शीत लहर को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों का समय बदला हैै। सुबह की एक शिफ्ट में लगने वाले सभी स्कूल साढ़े 9 बजे से खुलेंगे,जबकि दो शिफ्ट में लगने वाले स्कूल में कक्षाएं 9 बजे से संचालित होगी।

विज्ञापन


इंदौर में दिन का तापमान बुधवार को सामान्य से छह डिग्री कम रहा और मंगलवार सीजन का पहला कोल्ड डे घोषित हुआ।  बुधवार को दिन का तापमान 19.4 डिग्री सेेल्सियस रहा।  

विज्ञापन

इंदौर में दिसम्बर के मुकाबले जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात को चली बर्फिली हवाअेां ने लोगों को रजाई में दुबके को मजबूर कर दिया। रात 11 बजे शहर में सड़के सूनी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात में उत्तर पूर्वी हवाएं 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। बीते 24 घंटे में पूर्वी हवाएं अधिकतम 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। इससे मौसम ठंडा हो गया। मंगलवार को शहर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री था, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्यिसर रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। तीन दिन से लगातार दिन का तापमान गिर रहा है।

अब लगातार शीत लहर
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस वजह से जनवरी के पहले व दूसरे सप्ताह में शीत लहर का असर दिखाई देगा। जनवरी में पहला कोल्ड डे बुधवार को घोषित हुआ।  इस माह  कुछ कोल्ड डे भी हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed