फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Searching for the one who used to lift women's clothes at night and strangle girls

Indore: रात में महिलाओं के कपड़े उठाने और बच्चियों का गला दबाने वाला पकड़ाया

Mon, 15 May 2023 11:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 15 May 2023 11:01 PM IST
सार

दो थानों की पुलिस कर रही थी तलाश, सीसीटीवी फुटेज सामने आए, डर की वजह से लोग सो नहीं पा रहे थे, दिन-रात की सर्चिंग

विज्ञापन
Searching for the one who used to lift women's clothes at night and strangle girls
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध और रहवासी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पुलिस ने एक संदिग्ध सिरफिरे को पकड़ा है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह पूछताछ की जब वह पकड़ाया। यह सिरफिरा रात में आता था और महिलाओं के कपड़े चुराकर ले जाता था। वह बच्चियों का गला भी दबा देता था और किसी के हाथ आने से पहले ही गायब हो जाता था। उसके कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। मामला इंदौर की स्कीम 78 का है। यहां पर पिछले सप्ताह लोगों ने शिकायत की थी कि एक सिरफिरा रात में महिलाओं के वस्त्र चुराकर ले जाता है। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी। शनिवार को पहला सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद वह अब गिरफ्त में आया। रहवासी खुद डंडे और बैसबाल के बल्ले लेकर पूरे क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उनका आरोप था कि वस्त्र चुराने वाला बच्चियों के गले भी दबाता है। वह पलक झपकते ही दीवार फांद कर भाग जाता है। आरोपी मूल रूप से सतना जिले का स्थानीय निवासी है। बताया जाता है कि वह शराब के नशे में इस तरह की हरकत करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


खजराना टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि मैं शनिवार को जब गश्त करते हुए स्कीम-78 पहुंचा तो चौंक गया। यहां पर कई युवा और बुजुर्ग डंडे लेकर सड़कों पर घूम रहे थे। लोगों ने मुझे बताया कि वे एक सिरफिरे से परेशान हैं। जैसे ही घरों की लाइट बंद होती है, वह दीवार फांदकर अंदर आ जाता है। कभी वस्त्र चुरा लेता है तो कभी बच्चियों के साथ हरकत करता है। पहले लोगों ने समझा घरों में चोर आने लगे हैं। धीरे-धीरे महिलाओं ने एक दूसरे से बात की तो पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। इसके बाद हमने शनिवार रात सूने घर व गलियों में आरोपित को ढूंढा लेकिन उसकी कहीं जानकारी नहीं मिल सकी। टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि मामला लसूड़िया थाना का है इसलिए फिर वहां की पुलिस ने उसकी सर्चिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


होस्टल में लड़कियों के कपड़े काटने का मामला भी सामने आया
कुछ साल पूर्व विजय नगर में भी इस प्रकार की घटना हुई थी। आरोपित होस्टल में रहने वाली छात्राओं के वस्त्र काट कर भाग जाता था। अब यह घटना विजय नगर के ही स्कीम 78 में हुई है। यहां के युवाओं ने बताया कि कुछ जगह से सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। इनमें आरोपित भागते हुए नजर आ रहा है। युवाओं ने कहा कि सिरफिरा पाइप व दीवार के सहारे छतों पर भी चढ़ जाता है। शोर मचाते ही वह कूद जाता है। 

दो थानों की पुलिस कर रही तलाश
खजराना थाना टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि हमने शनिवार रात में उसे तलाशा लेकिन उसके बाद मामला लसूड़िया थाना के पास गया है। वह क्षेत्र लसूड़िया में ही लगता है। अब लसूड़िया की पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed