फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   school of law college davv girls students viral photo video signature day event

Girls Viral Photo: वकालत की छात्राओं ने टीशर्ट पर लिखे अश्लील कमेंट, शारीरिक अंगों की बात पर हुआ बवाल

Sun, 07 May 2023 07:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 May 2023 07:20 PM IST
सार

इंदौर के स्कूल ऑफ लॉ में वकालत पढ़ रही छात्राओं का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद कालेज प्रबंधन सवालों के घेर में, वरिष्ठ वकील बोले यह छात्राएं कोर्ट पहुंचेंगी तो क्या करेंगी
 

विज्ञापन
school of law college davv girls students viral photo video signature day event
छात्राओं ने एक दूसरे की टीशर्ट पर लिखे अश्लील कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के स्कूल ऑफ लॉ में पिछले दिनों सेमेस्टर का अंतिम दिन था। इस दिन कॉलेज के छात्रों ने पार्टी की और इस दौरान सारी हदें पार कर दी। इस दिन टाइटल डेडिकेशन का दिन था और एक दूसरे को अपनी तरफ से एक टाइटल देना था। यह टाइटल टीशर्ट पर लिखा जाना था। टाइटल लिखने के दौरान कई छात्राओं ने अपनी साथी छात्राओं की टीशर्ट पर अश्लील टाइटल लिखे। इसमें छात्राओं के शारीरिक अंगों पर टिप्पणी की गई। जब यह फोटो और वीडियो वायरल हुए तो कालेज प्रबंधन सवालों के घेरे में आ गया। अब इस मामले में शहर के प्रबुद्धजन और वकीलों ने चिंता भी जाहिर की है। सबका कहना है कि यह छात्र जब वकालत करने के लिए कोर्ट आएंगे तो क्या करेंगे। यदि इनमें इसी तरह संस्कारों का अभाव रहा तो ये कभी भी अच्छे वकील नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन


इंदौर शहर के महापौर इसी कालेज के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने भी इस घटना पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि छात्रों को इवेंट और मौज मस्ती करने का मौलिक अधिकार है लेकिन इस तरह की चीजें नहीं होना चाहिए। यह घटनाएं किसी भी कालेज में नहीं होना चाहिए। सार्वजनिक तौर पर हमें किस तरह का व्यवहार करना है यह सभी छात्रों को पता होना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सिरपुरकर ने कहा कि छात्रों ने जो हरकत की है इसमें उनके परिवार के संस्कार नजर आ रहे हैं। वकील बनने के बाद अगर इस तरह की हरकतें कोई भी करता है तो उस पर स्टेट बार काउंसिल एक्शन लेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव धनोदकर ने कहा कि डीएवीवी यूनिवर्सिटी को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। यदि आपका आचरण ही ठीक नहीं होगा तो आप वकालत कैसे कर पाएंगे। 
विज्ञापन


दो दिन के बाद भी यूनिवर्सिटी ने नहीं लिया एक्शन
शनिवार को इस इवेंट के फोटो वीडियो वायरल हुए थे लेकिन इसके बाद भी यूनिवर्सिटी के द्वारा किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया। प्रभारी प्राचार्य वीबी गुप्ता का कहा है कि अभी जांच कर रहे हैं जांच के बाद छात्रों पर एक्शन लिया जाएगा। ध्यान रखेंगे कि इस तरह की घटनाएं अब कभी भी न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई और एबीवीपी दोनों ने किया विरोध
इस घटना का दोनों छात्र संगठनों ने विरोध किया है। एबीवीपी और एनएसयूआई नेताओं ने इस तरह के कल्चर के विरुद्ध अभियान चलाने की बात कही है। एनएसयूआई के यूनिवर्सिटी प्रभारी विकास नंदवाना ने कहा कि इस तरह के अश्लील कार्यक्रम का कॉलेज परिसर में आयोजन होना ही नहीं था। इसके लिए कालेज प्रशासन भी बराबर से जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed