फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   save tree nature plants river for high temperature indore news

Save Tree: पेड़ों को बचाएं, नदियों को संरक्षित करें, इन्हीं से हम जीवित हैंः मंत्री प्रहलाद पटेल

Wed, 12 Jun 2024 08:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 12 Jun 2024 08:06 PM IST
सार

मंत्री पटेल ने जानापाव में उद्गम स्थल और भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली पर पूजन-अर्चन किया
 

विज्ञापन
save tree nature plants river for high temperature indore news
जानापाव में उद्गम स्थल पर मंत्री पटेल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इंदौर जिले के जानापाव में स्थित सात नदियों के उद्गम स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान परशुराम की जन्मस्थली तथा सात नदियों के उद्गम स्थल पर पूजन अर्चन किया। यहां उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले के जानापाव में यह अपने तरह का पहला एवं अनूठा स्थल है जहां से सात नदियों - चंबल, चोरल, मारल, नखेरी, कारम, अजनार और गंभीर नदियों का उद्गम हुआ है। साथ ही यह पवित्र स्थल भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली भी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक उषा ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश परसवादिया, जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय, चिन्टू वर्मा, कंचन सिंह चौहान, सुभाष महोदय, जितेंद्र बाजडोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन


माता के समान हैं हमारी नदियां
मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में चर्चा की। उन्हें राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में विस्तार से बताया और उनसे आग्रह किया कि वे इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। पटेल ने कहा कि जल और वृक्ष हमारे जीवन का बड़ा आधार है। इन्हें संरक्षित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नदियां मानव जीवन के लिए जरूरी है। नदियां मां स्वरूप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ों और नदियों से कम रहता है तापमान
विधायक उषा ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक अलौकिक स्थल है। यह तपोभूमि है। नदियों का अद्भुत उदगम स्थल है। प्रकृति ने हमें जीने के साधन के रूप में जल, वृक्ष आदि दिए हैं। हमें वृक्ष और जल को बचाना होगा। वृक्ष और जल ईश्वर का रूप है। वृक्ष और जल से तापमान में कमी आएगी। अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं। कार्यक्रम को चिंटू वर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed