फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sattan discussed with the Chief Minister in a closed room for half an hour, said- convert the flaws of the or

Indore: मुख्यमंत्री से आधे घंटेे सत्तन की बंद कमरे में चर्चा, बोले- संगठन की खामियों को खूबियों मेें बदलो

Sun, 07 May 2023 12:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 07 May 2023 12:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात के बारे में सत्तन ने कहा कि जो मुद्दे मैने मीडिया के सामने उठाए थे,  वहीं बात मुख्यमंत्री के सामने रखी। भाजपा के कार्यकर्ता की क्या पीढ़ा है। वह सत्ता और संगठन से क्या अपेक्षा रखता है। यह उन्हेे बताया। 

विज्ञापन
Sattan discussed with the Chief Minister in a closed room for half an hour, said- convert the flaws of the or
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सत्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने भोपाल जाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सत्तन से कमरे में आधे घंटे तक चर्चा की। सत्तन ने कहा कि सत्ता और संगठन मेें आपसी तालमेल नहीं है। कार्यकर्ता नाराज है। उनके काम नहीं होते है। इसका नुकसान पार्टी को चुनाव मेें उठना पड़ सकता है। मुलाकात के बाद सत्तन ने चर्चा में बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि खामियों को खूबियों मेें बदलने की जरुरत है। सत्तन ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को सुझाव भी दिए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात के बारे में सत्तन ने कहा कि जो मुद्दे मैने मीडिया के सामने उठाए थे, वहीं बात मुख्यमंत्री के सामने रखी। भाजपा के कार्यकर्ता की क्या पीढ़ा है। वह सत्ता और संगठन से क्या अपेक्षा रखता है। यह उन्हेे बताया। कार्यकर्ताअेां की सुनवाई बड़े नेता नहीं करते। यह बात भी उनके समाने रखी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता का असंतोष दूर किया जाएगा। इस पर ध्यान दिया जाएगा। दीपक जोशी के पार्टी छोड़कर जाने के सवाल पर सत्तन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जाने में उनका स्वार्थ है। उनकेे पिता कैलाश जोशी जीवन भर भाजपा में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक उनकी तस्वीर लेेकर कांग्रेस की सदस्यता लेने गए। सत्तन ने कहा कि पार्टी से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। जो गलत हो रहा है। उसे ठीक करने की जिम्मेदारी भी तो हमारी है। मुख्यमंत्री के साथ चर्चा सकारात्मक रही है। चुनाव से पहले संगठन में कसावट होगी। आपको बता देें कि भाजपा नेता सत्तन ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा था और आंध्र व कर्नाटक मेें चुनाव को लेकर खुद की पार्टी भाजपा को लेकर आपत्तिजनक  टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed