फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   sarvesh pancholi Success Story young tech entrepreneur

Success Story: 14 की उम्र में पिता को खोया, 18 में पढ़ाई छूटी, 24 साल में बने करोड़पति

Mon, 19 Jun 2023 07:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 19 Jun 2023 07:27 PM IST
सार

हम बात कर रहे हैं इंदौर शहर के युवा टेक एन्टरप्रेन्योर सर्वेश पंचोली की। उनकी कंपनी डिजिहैक आज रूस, इंग्लैंड, चीन समेत दुनियाभर के देशों के क्लाइंट संभालती है। 
 

विज्ञापन
sarvesh pancholi Success Story young tech entrepreneur
युवा टेक एन्टरप्रेन्योर सर्वेश पांचोली - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

यह कहानी एक ऐसे युवा की है जिसने 14 की उम्र में अपने पिता को कैंसर की वजह से खो दिया और 18 साल की उम्र में उसकी पढ़ाई छूट गई। इंटरनेट की मदद से वह आनलाइन कोर्स करता रहा और 2016 में 21 साल की उम्र में उसने अपनी डिजिटल मीडिया कंपनी की शुरुआत की। पांच साल बाद 2022 में कंपनी का टर्नओवर सालाना एक करोड़ से अधिक हो गया। आज 26 की उम्र में वह अमेरिका, इंग्लैंड और रूस समेत भारत की कई कंपनियों के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं टेक एन्टरप्रेन्योर सर्वेश पंचोली की। सर्वेश इंदौर में डिजिहैक के नाम से कंपनी चलाते हैं और आज उनकी कंपनी में देश विदेश के 300 से अधिक क्लाइंट हैं। उनकी छोटी बहन रिषिता पंचोली अभी एमबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रही हैं। इस कंपनी को संभालने में वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। घर में सर्वेश, रिषिता और उनकी मम्मी रहती हैं। हाल ही में सर्वेश ने अपनी डिजिटल कमाई से नया घर खरीदा है। 
विज्ञापन


तीन कंपनियों का संचालन कर रहे सर्वेश
सर्वेश तीन कंपनियों का संचालन करते हैं। डिजिहैक में वे डिजिटल मीडिया मार्केटिंग, प्रमोशन पर काम करते हैं। वहीं गेट वाओ होम में वे होम डेकोर के प्रोडक्ट सेल करते हैं और सिंधी मिलन के नाम से उन्होंने एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट भी बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल मीडिया में अथाह पैसा बस बिजनेस की समझ रखें
सर्वेश कहते हैं कि डिजिटल मीडिया ही आज वह प्लेटफार्म है जहां पर बिजनेस की अथाह संभावनाएं हैं। यहां पर पैसा कमाने की कोई लिमिट ही नहीं है। आज हम अक्सर सुनते हैं कि फलाने युवा ने डिजिटल मीडिया में बहुत पैसा कमाया और दूसरी तरफ यह भी सुनते हैं कि कई लोग सालों तक मेहनत करने के बाद भी डिजिटल मीडिया में बिजनेस नहीं कर पाए। इस प्रश्न पर सर्वेश कहते हैं कि डिजिटल मीडिया को लोग बहुत से लोग सीरियसली नहीं लेते। वे अपने बिजनस या नौकरी के साथ पार्टटाइम डिजिटल बिजनेस को संभालते हैं इसलिए सफल नहीं हो पाते। यदि आप विशेषज्ञ लोगों की सलाह लेकर पूरी ताकत के साथ इसमें काम करेंगे तो इससे अधिक पैसा कहीं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed